आईएसआईएस ने जारी किया अपना अलग पासपोर्ट

पासपोर्ट पर स्टेट ऑफ द इस्लामिक खलीफा लिखा है। सऊदी अरब की वेबसाइट अल अरबिया के मुताबिक, पासपोर्ट के ऊपरी हिस्से पर अरबी में कुछ लिखा है, जिसका अंग्रेजी अनुवाद 'स्टेट ऑफ द इस्लामिक खलीफा' है।
वहीं, निचले हिस्से में लिखा गया है कि अगर पासपोर्ट होल्डर को नुकसान होता है, तो आतंकवादी संगठन आईएस उसकी मदद करेगा और उसकी सेवा में आर्मी तैनात करेगा।
अल अरबिया वेबसाइट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अाईएसआईएस ने फरमान जारी कर लोगों से कहा है कि हम इराक और सीरिया से लगी सीमा में रह रहे 11,000 नागरिकों में नए दस्तावेज बांटेंगे।
इराक और सीरिया में मौजूद इस आतंकी संगठन ने उत्तरी सीरिया के अलेप्पो से पूर्वी इराक के दियाला तक खलीफा अधिकार क्षेत्र स्थापित करने का ऐलान भी किया है।
वेबसाइट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह पासपोर्ट मोसुल के सरकारी प्रतिष्ठान 'आइडेंटिफिकेशन ऐंड पासपोर्ट सेंटर' में छापा जा रहा है, जिसे 2011 में स्थापित किया गया था।
इसके अलावा कुछ ही दिनों पहले अबू बकर अल बगदादी ने ऑडियो क्लिप के जरिए मुसलमानों को नए स्थापित इस्लामिक राष्ट्र की ओर बढ़ने को कहा था।
इसके साथ ही शुक्रवार को सामने आए अपने वीडियो में बगदादी ने दुनियाभर के मुसलमानों से अपने आदेश का पालन करने और लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। बगदादी ने अपने लड़ाकों से कहा था, दुनिया में तुम्हारे भाई तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं, तुम्हें उन्हें बचाना है।












Click it and Unblock the Notifications