ISIS ने जारी किया जासूस की हत्या का VIDEO, गब्बर की तरह बच्चे से कटवाए दोनों हाथ
नई दिल्ली। खून के प्यासे आईएसआईएस ने अपना अबतक का सबसे खूंखार वीडियो रीलीज किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि 10 साल की उम्र से भी छोटा बच्चा जासूसों को सबक सिखा रहा है। वो उनके हाथ और सिर काटते हुए नजर आ रहा है। एक छोटा सा बच्चा जिसने आईएसआईएस का ड्रेस पहन रखा है वो एक जासूस को मौत की सजा देते दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा पहले जासूस को जंजीर से दो पेड़ों में बांधता है। उसके दोनों हाथ दोनों तरफ फैले हुए हैं। उसके बाद दो युवक आते हैं और जासूस का हाथ एक बड़े तलवार से काट देते हैं। इस दौरान वो छोटा बच्चा आईएसआईएस का झंडा लिए वहीं खड़ा रहता है।

सिर पर जूता रख दे रहा है गाली
उसके बाद वो छोटा बच्चा उस जासूस के सिर पर बूट रखकर उसे गालियां देता दिखाई दे रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि पीडि़त अमेरिका का जासूस था और आईएसआईएस का यह बच्चा अनाथ। वीडियो के मुताबिक अमेरिका द्वारा हवाई हमले में उसके मां-बाप मार दिए गए थे। उसके बाद अफगानिस्स्तान में पाकिस्तानी और अमेरिकी सेनाओं को जानकारी देने के लिए उसे गिरफ्तार किया गया था।

8 मिनट का है ये वीडियो
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हिस्सों में फैले एक पहाड़ी सीमा क्षेत्र Khorasan प्रांत में आईएसआईएस द्वारा जारी किया गया यह वीडियो आठ मिनट लंबा है। वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई देता है जो नारंगी रंग का वॉयलर पहना है। उसके बाद उसे जंगलों में घसीटता दिखाया जा रहा है।

पहले भी आ चुका है ऐसा वीडियो
ये पहला मौका नहीं है जब इस आतंकी संगठन ने कैदियों के बच्चों के हाथों मारे जाने का वीडियो जारी किया है। इससे पहले भी बीते 19 सितंबर को आईएसआईएस ने एक और वीडियो जारी किया था। इस वीडियो को ‘बट इफ यू रिटर्न, वी विल रिटर्न 3' टाइटल दिया गया था। इसमें बाकी आतंकियों के साथ एक 9 साल का बच्चा भी दिखाई देता है। यह वीडियो 15 मिनट 54 सेकेंड का था और इसे इराक के मोसुल में शूट किया गया था। वीडियो की शुरुआत अमेरिकी फाइटर जेट्स की सीरिया-इराक पर बमबारी से दिखाई गई है। इसके बाद घायल बच्चे दिखाई देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications