डर की वजह से सीरिया से भागा बगदादी, लीबिया में छिपे होने की खबरें
वाशिंगटन। खबरें हैं कि आईएसआईएस का चीफ अबु बकर अल बगदादी लीबिया भाग गया है। बगदादी के लीबिया में आईएस के गढ़ माने जाने वाले सिर्ते में होने की खबर है।

बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना के डर से बगदादी लीबिया भाग गया। इराक की खुफिया एजेंसियां उस पर नजर रख रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अनबर प्रांत में इराक की वायु सेना द्वारा अक्टूबर में किए गए हवाई हमलों में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सबसे पहले सीरिया के रक्का ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने में सफल रहे
स्पेशलाइज्ड मेडिकल इक्विपमेंट्स की कमी से बगदादी को सीरिया से बाहर भेजा गया। उसे इलाज के लिए टर्की और फिर टर्की से लीबिया ले जाया गया।
रिपोर्ट में लीबिया में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि सभी इराक और सीरिया में बगदादी को ढूंढ रहे हैं, किसी को भी उसके सिर्ते में होने की उम्मीद नहीं है।।
न्यूज पेपर 'लीबिया डॉन' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अल-बगदादी मिसुराता और देश के तेल क्षेत्रों पर हमले की योजना बना रहा था। इसके साथ ही उसकी ट्यूनीशिया पर हमला करने की भी योजना थी।












Click it and Unblock the Notifications