ISIS ने दी धमकी, कहा 'अमेरिकी हो या फ्रेंच, सबका सिर कलम कर देंगे'
बगदाद। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपना एक नया वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में आंतकी पश्चिमी देशों को धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। अपनी बर्बर कार्रवाई और वारदातों के लिए कुख्यात आतंकी संगठन अमेरिका को जमीनी कार्रवाई के लिए उकसाते नजर आ रहा है।

ISIS ने रिलीज किया नया वीडियो
ताजा रिलीज किये इस वीडियो में एक ब्रिटिश आतंकी पश्चिमी देशों को धमकी दे रहा है कि अमेरिका अपनी सेना को जमीनी कार्रवाई के लिए सीरिया भेजे, ताकि इस्लामिक स्टेट उसके सभी सैनिकों का सिर कलम कर सके। इस वीडियो में ब्रिटिश, फ्रेंच और जर्मन लहजे में आतंकी धमका रहे हैं। जिनमें से ब्रिटिश मूल का आतंकी खुद का नाम अबु-अब्दुल्ला-अल- ब्रितानी बता रहा है।
आतंकी ने कहा कि, 'जो भी हमारे जंग के बीच में आएगा, हम अल्लाह की मर्जी से उस हर लड़ाकू का सिर कलम कर देंगे।' आतंकी ने आगे कहा कि हम सेना का सारा हथियार लूटकर सभी को मौत के घाट उतार देंगे। इराक में आकर कोई भी आईएस के खिलाफ नहीं खड़ा हो सकता।
हर अमेरिकी, हर फ्रेंच का सिर कलम कर देंगे
आपको बता दें, अमेरिका के नेतृत्व में अरब देशों की ओर से कोबाने पर लगातार हो रहे हवाई हमलों के बाद आतंकियों ने यह वीडियो रिलीज किया है। जिसमें आतंकी पश्चिमी देशों को जमीनी कार्रवाई के लिए सीधी धमकी दे रहे हैं। 20 वर्षीय अबु अब्दुल्ला उन कई ब्रिटिशों में से एक है, जो आईएस के साथ इस जंग में शामिल हैं। वीडियो में अब्दुल्ला कह रहा है कि, ये हवाई हमले इस्लामिक स्टेट को पीछे नहीं ढ़केल सकते। बल्कि इससे हम और मजबूत हो रहे हैं। हम हर अमेरिकी, हर फ्रेंच और हर उस व्यक्ति का सिर कलम कर देंगे, जो हमारी जंग के बीच में आएगा। दुनिया ये जान ले कि, हमें मरने से डर नहीं लगता।
अमेरिका जमीनी कार्रवाई करे, हमें इंतजार है
वहीं, ब्रिटिश आतंकी के बाद, फ्रेंच आतंकी अब्दुल वाउद अल फिरांसी ने कहा कि, यह इस्लाम की सदी है। अल्लाह हमारे साथ है, इसीलिए पश्चिमी देशों की हार तो निश्चित है। जबकि, जर्मन आतंकी अल दाउद अल अमानी ने पश्चिमी देशों को उकसाते हुए कहा कि, हम इंतजार कर रहे कि कब अमेरिका अपनी सेना जमीनी कार्रवाई के लिए उतारे।
गौरतलब है कि, अमेरिका द्वारा लगातार किए जा रहे हवाई हमले की वजह से कोबाने में कुर्दिश लड़ाकों को बड़ा फायदा मिल रहा है। बुधवार को हवाई हमलों के कारण ही कुर्दिश सेना आईएस लड़ाकों को पीछे करने में सफल हुई।












Click it and Unblock the Notifications