Leonardo DiCaprio: कौन हैं मॉडल नीलम गिल, जो मशहूर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को कर रही हैं डेट?
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्मों को हॉलीवुड की दिशा बदलने वाला माना जाता है। ब्लड डायमंड, टाइटैनिक, द एविएटर, द वुल्फ, इनसेप्शन उनकी बेहतरीन फिल्मे हैं, जबकि रेवनेंट के लिए उन्हें ऑस्कर मिला था।

Leonardo DiCaprio Neelam Gill: क्या लियोनार्डो डिकैप्रियो को कोई नई गर्लफ्रेंड मिल गई है? कई रिपोर्ट्स की मानें तो विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो अब भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल को डेट कर रहे हैं।
48 वर्षीय लियोनार्डो डिकैप्रियो को हाल ही में मंगलवार को लंदन के चिल्टन फायरहाउस में 28 साल की भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल के साथ देखा गया है। इसके साथ ही, लियोनार्डो डिकैप्रियो की मां इरमेलिन इंडेनबर्केन की भी नीलम गिल के साथ तस्वीर सामने आई है।
कौन हैं नीलम गिल?
नीलम गिल अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को ब्रिटिश पंजाबी मॉडल बताती हैं। युवा मॉडल को हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पोज देते हुए क्लिक किया गया था।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में लियोनार्डो डिकैप्रियो भी अपनी नई फिल्म किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून के प्रीमियर के लिए मौजूद थे। हालांकि, दोनों को फेस्टिवल में एक साथ नहीं देखा गया था।
कथित तौर पर नीलम गिल को 14 साल की उम्र में नेक्स्ट मॉडल मैनेजमेंट के साथ साइन किया गया था। वह ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ खुलकर बोलती रहती हैं और अक्सर अपने YouTube चैनल पर डिप्रेशन और बॉडी कॉन्फिडेंस के बारे में बात करती हैं।
सितंबर 2013 में, नीलम गिल ने लंदन फैशन वीक के दौरान बरबेरी के फैशन शो के लिए कैटवॉक कर अपनी मॉडलिंग कैरियर की शुरुआत की थी। 2014 में, गिल Burberry कैन्पेन में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय मूल की मॉडल बनी थीं।

लियोनार्डो डिकैप्रियो की डेटिंग लाइफ
लियोनार्डो डिकैप्रियो इससे पहले कैमिला मोरोन को डेट कर रहे थे और दोनों 4 साल तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल के अंत में अलग हो गए। इस जोड़ी ने 2020 के अकादमी पुरस्कारों में एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी।
उसके बाद कहा गया, कि लियोनार्डो सुपरमॉडल गिगी हदीद को डेट कर रहे हैं। उनके डेटिंग की अफवाहों के बीच, न्यूयॉर्क के एक क्लब से लियोनार्डो डिकैप्रियो और गीगी हदीद की एक तस्वीर पिछले साल सितंबर में वायरल हुई थी। इस साल फरवरी में, ऐसी अफवाहें थीं कि टाइटैनिक अभिनेता 19 साल की मॉडल एडेन पोलानी को डेट कर रहे हैं।
आपको बता दें, कि लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी बेहतरीन अभिनये के लिए जाने जाते हैं और साल 2016 में आखिरकार उन्हें कई सालों की बेहतरीन एक्टिंग के बाद ऑस्कर मिल ही गया था।
2016 से पहले लियोनार्डो डिकैप्रियो की कई फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी थीं, लेकिन हर बार उन्हें निराश होना पड़ा था, लेकिन 2016 में उन्हें 'रेवनेंट' फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड दिया गया।
लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी पहली ही फिल्म टाइटैनिक के लिए विश्व प्रसिद्ध हो गये थे और उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ड्रामा फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म 'शटर आइलैंड' को वर्ल्ड सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।
इसके साथ ही ब्लड डायमंड में भी उन्होंने हीरों के तस्कर की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था, हालांकि अवार्ड नहीं मिल सका था। इसके अलावा, द एविएटर, द वुल्फ, इनसेप्शन के लिए भी उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था, लेकिन अवार्ड नहीं मिल पाया। जबकि, इन फिल्मों को हॉलीवुड को बदलने वाला माना गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications