ट्विटर के बाद अब अब अपना नाम बदलने जा रहे एलन मस्क? एक्स पर पोस्ट कर दिया संकेत, बताया ये नाम

टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे धनी शख्स एलन मस्क के नाम बदलने को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। दरअसल ये अफवाह एलन मस्क के हालिया ट्वीट से उपजी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एलन मस्क ने पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में एलन मस्क ने लिखा है,"Nobody-that's my name (कोई नहीं-यह मेरा नाम है)"। उनके इस पोस्ट के बाद से ये खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को एक्स अब तक लगभग 15 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Elon Musk Changing His Name

आपको बता दें कि एलन मस्क के इस पोस्ट को कुछ लोग इसलिए भी गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि एक्स के बॉस के नाम कई ऐसे कारनामें का इतिहास रहा है।

इसी साल जुलाई में एलन मस्क ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया था। इतना ही नहीं, एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो तक बदल डाला था।

आपको बता दें कि एलन मस्क ने इससे पहले एक ट्वीट में अधिक बच्चे पैदा करने से जुड़ा एक पोस्ट किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने जनसंख्या कम होने से जुड़े संकट पर चर्चा करने के लिए हंगरी की राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक से मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है कि दोनों के बीच वेस्टर्न वर्ल्ड के पॉपुलेशन कोलेप्स क्राइसिस यानी जनसंख्या कम होने के संकट पर बातचीत हुई।

इस मुलाकात की तस्वीरें हंगरी प्रेसिडेंट और एलन मस्क दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि बच्चे पैदा नहीं करना हमारे समय की सबसे बड़ी चिंता है। मस्क ने भी इन तस्वीरों को रीपोस्ट किया। मस्क ने यह भी लिखा कि 'बच्चे पैदा करना दुनिया को बचाना है'।

इस मीटिंग में हंगरी प्रेसीडेंट ने एलन मस्क से कहा- 'क्लाइमेंट चेंज के खतरों की तुलना में डेमोग्राफिक काइसिस पर अधिक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे न होना यानी निःसंतानता हमारे समय की सबसे बड़ी चिंता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+