Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुराने जलाने पर फूटा स्वीडन के खिलाफ गुस्सा, इराक में प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया स्वीडिश दूतावास

Quran Burning Iraq Sweden Embassy: स्वीडन में कुरान जलाए जाने की घटना के खिलाफ मुस्लिम देशों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के एक पत्रकार की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक की राजधानी बगदाद में प्रदर्शनकारियों ने स्वीडिश दूतावास को जला दिया है।

स्वीडिश अधिकारियों ने गुरुवार को स्टॉकहोम में इराकी दूतावास के बाहर एक सभा आयोजित करने की मंजूरी दी थी, जहां आयोजकों ने कुरान की एक प्रति के साथ-साथ एक इराकी ध्वज को जलाने की योजना बनाई है।

Swedish embassy

स्वीडन के खिलाफ क्यों फूटा गुस्सा

स्वीडन में होने वाली इन घटनाओं से इराकी नाराज़ हैं और बगदाद में गुरुवार को भारी विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व हिंसक और कट्टरपंथी मजहबी नेता मोक़तदा सद्र कर रहे थे और उनके समर्थकों ने इस दौरान स्वीडन के दूतावास में आग लगा दी।

घटनास्थल पर मौजूद एएफपी के एक फोटोग्राफर ने बताया, कि इराकी दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दूतावास से दूर तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की, जबकि बिजली के डंडों से लैस सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों का पीछा भी किया।

प्रदर्शनकारी हसन अहमद ने एएफपी को बताया, कि "आज हम कुरान को जलाने की निंदा करने के लिए एकजुट हुए हैं, और ये प्रदर्शन पूरी तरह से प्रेम और विश्वास के बारे में है।" उन्होंने कहा, कि "हम मांग करते हैं कि स्वीडिश सरकार और इराकी सरकार इस प्रकार की पहल को रोकें।"

कुछ प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कुरान की प्रतियां हवा में लहराई, जबकि कुछ ने अपनी हाथों में एक महत्वपूर्ण धार्मिक मौलवी और मुक्तदा सद्र के पिता मोहम्मद अल-सद्र की तस्वीरें ले रखी थीं।

बगदाद में एक युवा प्रदर्शनकारी ने मोक्तदा का नाम जपने से पहले गुरुवार को एएफपी को बताया, कि "हमने सुबह तक इंतजार नहीं किया, हमने अल-सुबह स्वीडिश दूतावास में आग लगा दी।"

स्वीडन के विदेश मंत्रालय ने एएफपी को बताया, कि घटना के बाद बगदाद में उसके दूतावास के कर्मचारी "सुरक्षित" हैं।

मंत्रालय ने कहा, "इराकी अधिकारी राजनयिक मिशनों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।" दूतावासों और राजनयिकों पर हमले "वियना कन्वेंशन का गंभीर उल्लंघन है"।

एएफपी के एक फोटोग्राफर ने कहा, कि आग बुझाने के लिए कई वाटर टैंकर दूतावास पहुंचे थे, जहां इराकी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं है, कि हमले के समय दूतावास खाली था या कर्मचारियों को पहले ही हटा दिया गया था।

इराक ने की दूतावास जलाने की निंदा

इराक के विदेश मंत्रालय ने दूतावास में आगजनी की निंदा की और सुरक्षा बलों से जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कि "इराकी सरकार ने संबंधित सुरक्षा सेवाओं को तत्काल जांच करने और घटना की परिस्थितियों को उजागर करने और अपराधियों की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है।"

स्वीडिश मीडिया ने बताया, कि स्वीडन में इराकी शरणार्थी सलवान मोमिका ने गुरुवार को स्टॉकहोम में कार्यक्रम का आयोजन किया था।

सलवान ने 28 जून को दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाई जाने वाली छुट्टी ईद अल-अधा के दौरान स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाया था।

आपको बता दें, कि इराक से ईसाइयों को मारकर भगा दिया गया है, जिसके बाद हजारों-हजार ईसाई शरणार्थियों ने दुनिया के अलग अलग देशों में शरण ले रखी है। सैकड़ों की संख्या में शरणार्थी स्वीडन में भी हैं, जिनके मन में इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ भारी गुस्सा है और वो कुरान जलाकर अपने गुस्से का इजहार करते हैं।

वहीं, बगदाद में स्वीडिश दूतावास पर हमला करने के लिए इराकी कट्टरपंथी नेता मोक़तदा ने अपने समर्थकों को उकसाया था। मोक़्तदा ने बार-बार हज़ारों प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर लामबंद किया है।

2022 की गर्मियों में, उनके समर्थकों ने बगदाद के संसद भवन पर आक्रमण किया था और कई हफ्तों तक धरना दिया था। उस समय, मुक्तदा, प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक विवाद में शामिल थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+