जर्मन मंत्री से हाथ मिलाकर मुश्किल में फंसी ईरान की उपराष्ट्रपति

ईरान की उपराष्ट्रपति और पर्यावरण मंत्री हाथ मिलाने को लेकर हाल ही में विवादों से घिर गई। मामला उनके जर्मनी दौरे से जुड़ा हुआ था। जहां उन्होंने अपने समकक्ष जर्मनी के मंत्री से हाथ मिला लिया। विवाद इसलिए गहराया कि लोगों को लगा जिससे उन्होंने हाथ मिलाया वो पुरुष हैं जबकि जर्मनी की वो मंत्री महिला थी।

iran

हाथ मिलाने पर मचा घमासान

विवाद की शुरूआत तब हुई जब कुछ दिन पहले ईरानी उपराष्ट्रपति मासूमेह एब्तेकर जर्मनी से संबंधों को मजबूत करने के लिए वहां के दौरे पर गई थी।

इस दौरान बर्लिन में उनकी मुलाकात जर्मनी की अपने समकक्ष मंत्री बारबरा हेंडरिक्स से हुई। उनके बीच में पर्यावरण संबंधी दो समझौते भी हुए। उनके बीच में पानी, हवा और बायोडायवर्सिटी को लेकर समझौते हुए।

इन्हीं समझौते के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने हाथ मिलाया, लेकिन ईरान के कुछ मीडिया चैनल्स से उनके हाथ मिलाने पर ऐतराज जताया। इसकी वजह बनी जर्मन मंत्री बारबरा हेंडरिक्स का पुरुष जैसा नजर आना। दरअसल बारबरा हेंडरिक्स का ड्रेस अप सेंस और हेयर स्टाइल बिल्कुल पुरुष जैसा है। इसीलिए ईरानी मीडिया उन्हें पुरुष समझ बैठी।

ईरान में उपराष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन

ईरानी मीडिया को लगा कि मासूमेह एब्तेकर ने गैर पुरुष से हाथ मिलाया है। जो कि ईरान की संस्कृति के खिलाफ है। वहां महिलाओं को गैर पुरुषों से हाथ मिलाने की मनाही है। ऐसे में उनका विरोध शुरू हो गया। कहीं जगह पर प्रदर्शन किए गए।

हालांकि जल्दी ही पूरे विवाद से पर्दा उठ गया। एक ईरानी न्यूज एजेंसी ने इस विवाद को खत्म करने अहम रोल अदा किया। उसने साफ किया ईरान की उपराष्ट्रपति ने जिससे हाथ मिलाया है जर्मनी की वो मंत्री पुरुष नहीं बल्कि महिला हैं।

जर्मन मंत्री बारबरा हेंडरिक्स को ईरानी मीडिया ने समझा पुरुष

बता दें कि बारबरा हेंडरिक्स समलैंगिक हैं। ये बात उन्होंने खुद स्वीकार की है। वो खुद को पुरुष समझती हैं। इसीलिए पुरुषों जैसी बनकर रहती हैं। वैसा ही हेयर स्टाइल और ड्रेस पहनती हैं।

ईरान में होमोसेक्सुएलिटी गुनाह है। ऐसे में जर्मनी की मंत्री से ईरानी उपराष्ट्रपति के मिलने पर भी कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपना ऐतराज जता रहे हैं। हालांकि महिलाएं मासूमेह एब्तेकार के कदम की सराहना कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+