ईरान, सऊदी अरब के खिलाफ युद्ध में हथियार देकर यमन की करेगा मदद

ईरान के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि सऊदी अरब के खिलाफ लड़ने वाले यमन को हम हथियारों की आपूर्ति करेंगे।

वाशिंगटन। सऊदी अरब-गठबंधन सेनाओं का यमन के साथ चल रहे युद्ध में अब ईरान भी कूद पड़ा है।

yemen-arab war

ईरान के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि सऊदी अरब के खिलाफ लड़ने वाले यमन को हम हथियारों की आपूर्ति करेंगे।

सऊदी अरब-गठबंधन सेनाओं का यमन के साथ पिछले 19 महीनों से युद्ध चल रहा है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक ईरान इन हथियारों की आपूर्ति हूथी लड़ाकों को की जाएगी जो लगातार सऊदी अरब को चुनौती दे रहे हैं।

इससे पहले अमेरिका और यमन के बीच भी तनाव बढ़ चुका है। हूथी लड़ाकों ने अमेरिका के नेवी डिस्‍ट्रॉयर पर मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यमन के साना में बम बरसाए थे।

रॉयटर्स की खबर में इस बात की पुष्टि ईरान के अधिकारी ने की है कि वो ओमान के रास्‍ते यमन में हूथी लड़ाकों तक यह हथियार पहुंचाएगा।

पिछले दिनों सऊदी अरब ने यमन में एक शमशान घाट पर बमबारी करके 140 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद से ही सऊदी अरब-गठबंधन सेनाओं और यमन में हूथी संगठन के बीच गोलाबारी में काफी तेजी आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+