ईरान में जनरल कासिम सुलेमानी की क्रब के पास 2 धमाका, 103 लोगों की मौत, रिमोट कंट्रोल से किया ब्लास्ट
ईरान में जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास दो विस्फोटों होने की सूचना है। इस विस्फोट में कम से कम 103 लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है। इसके अलावा 141 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। आज कासिम सुलेमानी की चौथी बरसी है।
सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की बरसी पर बुधवार को ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास तेजी से दो विस्फोट सुने गए। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

सरकारी प्रसारक इरिब ने कहा कि दक्षिणी शहर करमान में साहेब अल-ज़मान मस्जिद के पास पहला धमाका एक सूटकेस में रखे गए बम से हुआ। इसे रिमोट से ब्लास्ट किया गया। दूसरा धमाके के बारे में तस्वीर साफ नहीं है। इसमें करमन के डिप्टी गवर्नर का हवाला देते हुए कहा गया कि यह एक "आतंकवादी हमला" था।
ईआरएनए ने कहा कि पहला विस्फोट सुलेमानी की कब्र से 700 मीटर दूर हुआ था, और दूसरा एक किलोमीटर (0.6 मील) दूर पर हुआ था। दोनों धमाकों के बीच 10 सेकंड का अंतर था।
इस घटना के बाद कासिम सुलेमानी की कब्र पर भारी फोर्स तैनात किया गया है। ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो में सड़क पर कई शव दिखाई दे रहे हैं।
3 जनवरी 2020 को बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। अमरीका के लिए कासिम सुलेमानी का मारा जाना इतनी बड़ी बात थी कि खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर गर्व जताया था। ट्रंप ने कासिम सुलेमानी को दुनिया का नंबर-1 आतंकी कहा था।
ट्रम्प ने सुलेमानी की हत्या का आदेश देने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि वह 'हजारों अमेरिकी सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार' थे। 2019 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को परमाणु संधि तोड़ने के लिए तबाही की धमकी दी थी, तो जनरल कासिम ने कहा था कि ट्रम्प ने युद्ध शुरू किया, तो खत्म हम करेंगे।
जनरल कासिम सुलेमानी का रूतबा ईरान की शक्ति संरचना में बहुत बड़ा था। उन्हें ईरान के सबसे ताकतवरत नेता आयतुल्लाह अली खुमैनी के बाद सबसे अधिक शक्तिशाली शख्सियत समझा जाता था।
जनरल कासिम सुलेमानी कुद्स फोर्स नाम की एक सैन्य टुकड़ी के प्रमुख थे। ये टुकड़ी अलग-अलग देशों में ईरानी हितों के हिसाब से ऑपरेशन को अंजाम देती है। कासिम सुलेमानी को ईरान में किसी हीरो का दर्जा मिला हुआ था।
वे ईरान में इतने लोकप्रिय थे कि उनके ऊपर हजारों लेख लिखे गए, उन पर कई डॉक्यूमेंट्री बनीं। इतना ही नहीं, उनके ऊपर पॉप गीत भी बनने लगे थे। कई रिपोर्ट्स में उन्हें मिडिल ईस्ट का सबसे ताकतवर व्यक्ति बताया गया।
3 जनवरी 2020 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अमेरिकी सेना और CIA ने मिलकर ईरानी विशेष सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications