ईरान ने इजरायल और अमेरिका के सहयोगियों पर हमला करने की दी धमकी

बगदाद। ईरान ने ईराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने कई मिसाइल लॉन्च की। साथ ही उन तमाम देशो को खुली चेतावनी दी है जो अमेरिका की ईरान के खिलाफ मदद कर रहे हैं। ईरान ने अमेरिका, इजरायल और अमेरिका के सहयोगी देशों को धमकी देते हुए कहा कि जो भी अमेरिका की मदद कर रहा है और अमेरिकी सेना को अपने एयरबेस का इस्तेमाल करने दे रहा है हम उसपर हमला करेंगे। वहीं ईरान की कार्रवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक्शन मोड में आ गए हैं और अपनी सुरक्षा टीम के साथ संपर्क में हैं। ईरान के हमले के बाद नाटो अपनी कर्मियों को वहां से वापस बुला रहे हैं।

Recommended Video

    Iraq पर Attack के बाद Iran की धमकी, अब America के सहयोगियों पर दागेंगे Missile | वनइंडिया हिंदी
    Iran

    व्हाइट हाउस की ओर से ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद बयान जारी करके कहा गया है कि हमे हमले की जानकारी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और वह अपनी सुरक्षा टीम के साथ इस मसले पर बैठक कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप इस पूरी घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। अमेरिकी ठिकानों पर हमले के साथ ही ईरान ने उन तमाम देशों को खुली चेतावनी दी है कि जो भी अमेरिका की आतंकी सेना को उसकी जमीन इस्तेमाल करने देगा हम उसे निशाना बनाएंगे और उसपर हमला करेंगे।

    बता दें कि 7 जनवरी को ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के एआई असद एयरबेज पर कई रॉकेट लॉन्च किए। ईरान की सेसमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका के खिलाफ ईरान की बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। ईरान की मिसाइलों ने यूएस बेस पर हमला कर दिया है। सीएनएन न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए इस हमले की पुष्टि की है। इस हमले में यूएस की सेनाओं को निशाना बनाया गया, उनपर मिसाइल से हमला किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+