ईरान में आतंकी हमला! सीस्तान-बलूचिस्तान में गोलीबारी से 10 सैनिक मारे गए, इजराइली एयर स्ट्राइक के बीच तनाव
Iran Sistan Baluchistan Terror Attack: ईरान के सीस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के तफ्तान क्षेत्र में 26 अक्टूबर 2024 को अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 10 ईरानी सुरक्षाबलों की मौत हो गई। ईरान के लिए यह स्थिति और गंभीर इसलिए हो गई है, क्योंकि यह घटना इजराइली एयर स्ट्राइक के ठीक बाद हुई है।
ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, इस गोलीबारी को 'आतंकवादी हमला' करार दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। आइए नजर डालते हैं घटनाक्रम में...

- स्थान: तफ्तान, सीस्तान-बलूचिस्तान प्रांत, ईरान
- किस तरह का हमला: गोलीबारी, जिसे आतंकवादी हमला माना जा रहा है
- मृतक: ईरानी फाराजा फोर्स के 10 जवान
- वर्तमान स्थिति: मामले की जांच जारी, सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
इजराइली एयर स्ट्राइक और क्षेत्र में बढ़ते तनाव
हाल ही में, इजराइल ने ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले ने ईरान और इजराइल के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत पहले से ही एक संवेदनशील क्षेत्र है, जहां बलूच अलगाववादी समूह और धार्मिक चरमपंथी सक्रिय हैं। क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण यहां आए दिन हिंसक घटनाएं होती रहती हैं, जिससे ईरानी सरकार की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न होती हैं।
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, सिस्तान-बलूचिस्तान पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि हथियारबंद आतंकवादियों ने 26 अक्टूबर को पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया। इस घटना के बाद, ईरान के गृह मंत्री ने जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है, ताकि हमले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके।
सिस्तान-बलूचिस्तान क्षेत्र संवेदनशील
सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है। इस इलाके में लंबे समय से जातीय और धार्मिक संघर्ष होते रहे हैं। बलूच अलगाववादी समूहों और चरमपंथियों की गतिविधियां यहां के हालात को और अधिक तनावपूर्ण बनाती हैं। तफ्तान और आसपास के शहर जैसे नुक्काबाद, अक्सर हिंसक घटनाओं का केंद्र बनते रहे हैं, जो इस क्षेत्र को ईरानी शासन के लिए चुनौतीपूर्ण बना देता है।
ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में हुई इस घटना ने सुरक्षा के लिए बड़ी चिंता पैदा कर दी है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की घटनाएं स्थिति को और जटिल बना रही हैं। यह हमला केवल ईरानी सुरक्षा बलों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती है। सरकार की प्राथमिकता अब हमले के पीछे के जिम्मेदारों को पकड़ना और आगे के ऐसे हमलों को रोकना है।
आइए FAQs में जानें अहम सवालों के जवाब...
1.सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में हमला किसने किया?
अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और न ही किसी संगठन की पहचान हुई है।
2.क्या यह हमला इजरायली एयर स्ट्राइक से संबंधित है?
हालांकि, दोनों घटनाएं पास-पास हुई हैं, लेकिन अभी तक इन दोनों घटनाओं का सीधा संबंध स्थापित नहीं किया गया है।
3.ईरान में हमलों के बाद सुरक्षा कैसी है?
इस घटना के बाद ईरान ने सुरक्षा बढ़ा दी है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- Israel Iran Conflict Timeline: इजराइल का तेहरान समेत 20 सैन्य ठिकानों पर हमला, जानें कैसे भड़का तनाव?












Click it and Unblock the Notifications