Iran School Airstrike: इजरायल ने किया ईरान के मिनाब शहर में गर्ल्स स्कूल पर हमला, 30 छात्राओं की मौत
Iran School Airstrike: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष अब भयानक होता जा रहा है। सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने के दावे के बीच स्कूल पर एयर स्ट्राइक की खबर आई है। दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर में एक गर्ल्स स्कूल पर हुए हवाई हमले में 36 छात्राओं की मौत की खबर है। पहले यह आंकड़ा 5 छात्राओं का था, लेकिन अब बढ़ गया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। इससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल सीधे स्कूल परिसर में गिरी, जिससे इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस हमले में मासूम बच्चियों की जान चली गई। ईरानी मीडिया ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस घटना पर इजरायली सेना (IDF) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Iran School Airstrike: मिनाब शहर के स्कूल में हमला
- मिनाब शहर रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह स्ट्रेट ऑफ हॉर्म्ज के पास स्थित है, जो वैश्विक तेल व्यापार का प्रमुख मार्ग है।
- विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नागरिक ठिकाने निशाना बन रहे हैं, तो यह संकेत है कि संघर्ष का दायरा और गंभीरता दोनों बढ़ रहे हैं।
- स्कूल पर हुए हमले और 36 छात्राओं की मौत की खबर पर अब तक इजरायल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Israel Iran War ने मिडिल ईस्ट में बढ़ाया तनाव
अब तक अमेरिका और इजरायल का दावा रहा है कि उनके हमले केवल सैन्य अड्डों और परमाणु प्रतिष्ठानों तक सीमित हैं। स्कूल पर हुए इस हमले ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ईरान ने कड़े प्रतिशोध की चेतावनी दी है और देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हमला बहुत विध्वंसक था।
इजरायल में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि ईरान में कई शहरों में अभिभावक एहतियातन अपने बच्चों को स्कूलों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें अब संभावित जवाबी कार्रवाई और उसके प्रभाव पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications