Iran Israel War: ड्रोन अटैक से दहला कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भीषण आग के बाद फ्लाइट सर्विस ठप्प
Iran Israel War: कुवैत के प्रमुख एयरपोर्ट पर एक बार फिर 25 मार्च को देर रात 2 बजे (स्थानीय समय) पर ड्रोन हमला हुआ। इस बार हमलावरों ने सीधे एयरपोर्ट के ईंधन टैंकों को निशाना बनाया, जिससे इलाके में अचानक आग भड़क उठी और हड़कंप मच गया।
हमले के तुरंत बाद अग्निशमन दल और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (GACA) के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

घटना पर आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने साफ किया कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान सिर्फ भौतिक स्तर तक सीमित है और सभी संबंधित एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं।
पहले भी हो चुके हैं हमले
यह पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले 28 फरवरी को हुए ड्रोन हमले में यात्री टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा था और कई लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे इन हमलों ने एयरपोर्ट की संरचना को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
बंद की गई फ्लाइट
लगातार हमलों और क्षति के चलते कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा फिलहाल कामर्शियल उड़ानों के लिए पूरी तरह बंद है। सुरक्षा और मरम्मत कार्य पूरा होने तक इसके जल्द खुलने की संभावना भी कम नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications