Iran-Israel Conflict: ईरान के पूर्व क्राउन प्रिंस रेजा शाह बोले- खामेनेई दें इस्‍तीफा तभी होगी शांति

Iran-Israel Conflict: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान पर एयर स्‍ट्राइक कर तबाही मचा दी है। ईरान पर हुए अमेरिकी हमले के बाद ईरान के अंतिम शाह, मोहम्मद रजा शाह के निर्वासित बेटे रेजा पहलवी ने अमेरिकी हमले के लिए इस्‍लामिक रिपब्लिक की परमाणु हथियारों के विनाशकारी प्रयास को जिम्‍मेदार ठहराया है।

पहलवी ने कहा ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमले, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने के प्रयासों के कारण हुए।

Iran-Israel Conflict

पहलवी ने कहा, "ये हमले सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के "आतंकवादी शासन" द्वारा "परमाणु हथियारों के विनाशकारी प्रयास" का परिणाम थे। पहलवी ने खामेनेई के इस्‍तीफे की मांग करते हुए कहा, "ईरान में शांति प्राप्त करने का एकमात्र निश्चित तरीका खामेनेई के शासन का अंत है।"

अमेरिकी हमले के बाद पहलवी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "इस्लामी गणराज्य के तीन परमाणु स्थलों पर हमले ईरानी लोगों की कीमत पर शासन द्वारा परमाणु हथियारों के विनाशकारी प्रयास का परिणाम हैं। खामेनेई ईरानी लोगों की खातिर अपने पद से "इस्तीफा" देकर अमेरिकी हमलों का "जवाब" दें।"

बता दें इस्लामी क्रांति के बाद 1979 में राजशाही के पतन के बावजूद, अभी भी निर्वासन में ईरान के क्राउन प्रिंस माने जाने वाले रेजा पहलवी, ईरान में सत्ता परिवर्तन का आह्वान करने वाली एक पुरानी और परिचित आवाज हैं। शाह शासन के नेतृत्व में, ईरान को एक जीवंत लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ एक संवैधानिक राजशाही राष्‍ट्र माना जाता था। पहलवी जो ईरानी मामलों में बहुत कम या कोई भूमिका नहीं रखते थे। हालांकि, अब वह नियमित रूप से टीवी पर आते हैं और ईरान में सत्ता परिवर्तन का आह्वान कर रहे हैं।

ईरान पर अमेरिकी हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर सफल हमला" किया, जिसमें फोर्डो में भूमिगत यूरेनियम संवर्धन सुविधा भी शामिल है। ट्रम्प ने कहा, "हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है। "फोर्डो में प्राथमिक स्थल पर बम गिराया गया है। वहीं ईरानी मीडिया ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि फोर्डो, इस्फ़हान और नतान्ज़ परमाणु स्थलों पर हमला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+