Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Hit List: ईरान ने जारी की हिट लिस्ट, Israeli PM नेतन्याहू टॉप पर, जानें 10 अन्य कौन हैं?

Iran Hit List: मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने 180 से ज्यादा मिसाइलें लगातार दो दिन तक इजराइल पर दागने के बाद अब एक 'हिट लिस्ट' जारी की है। खास बात यह है कि इजराइल के बदला लेने के ऐलान के बाद ईरान ने यह कदम उठाया है।

रोचक बात इस लिस्ट में यह है कि ईरान ने अपनी हिट लिस्ट में इजराइल के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाया गया है। इस सूची में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री योआव गैलेंट, और सेना प्रमुख हर्जी हलेवी सहित 11 प्रमुख इजराइली नेताओं के नाम शामिल हैं। ईरान ने इस लिस्ट को हिब्रू और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी किया है, और इसे "इजराइली आतंकवादियों के खात्मे की लिस्ट" के रूप में पेश किया है।

Iran Hit List

ईरान की हिट लिस्ट में कौन-कौन?

बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल प्रधानमंत्री
योआव गैलेंट रक्षा मंत्री
हर्जी हलेवी जनरल स्टाफ के प्रमुख
टोमर बार इजराइली वायु सेना के कमांडर
सार सलामा इजराइली नौसेना के कमांडर
तामिर यादई ग्राउंड फोर्स के प्रमुख
अमीर बारम जनरल स्टाफ के उप प्रमुख
अहरोन हलीवा सैन्य खुफिया प्रमुख
ओरी गॉर्डिन उत्तरी कमान के प्रमुख
येहुदा फॉक्स मध्य कमान के प्रमुख
एलिएजर टोलेडानो दक्षिणी कमान के प्रमुख

हिजबुल्लाह और हमास के साथ संघर्ष
ईरान की इस कार्रवाई का सीधा संबंध इजराइल की हालिया सैन्य गतिविधियों से है। इजराइली सेना ने हाल ही में लेबनान में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर हमला किया। इजराइल ने दावा किया कि हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह और हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया को मार गिराया गया। हिट लिस्ट को ईरान ने इसे अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए इजराइल के नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव
यह हिट लिस्ट ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का परिणाम है। ईरान द्वारा दागी गई 180 से अधिक मिसाइलों के बाद, इजराइल ने अपने देश के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया है। ईरान ने इस हिट लिस्ट के जरिए इजराइल की सुरक्षा के प्रमुख लोगों को चेतावनी दी है कि उनका खात्मा निकट है।

इजराइल की प्रतिक्रिया और क्षेत्रीय असर
इजराइल ने इस लिस्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्रीय स्थिरता को और खराब कर सकता है। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पहले ही ईरान को चेतावनी दी थी कि उसने "बड़ी गलती" की है, और इजराइल जल्द ही इसका जवाब देगा।

ईरान द्वारा जारी की गई यह हिट लिस्ट इजराइल और उसके नेताओं के लिए एक सीधी धमकी है, जो क्षेत्रीय संघर्ष को और अधिक गंभीर बना सकती है। दोनों देशों के बीच यह टकराव धीरे-धीरे व्यापक युद्ध की ओर बढ़ता दिख रहा है, जिससे पूरे मध्य पूर्व की स्थिरता पर खतरा मंडरा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+