भूकंप से झटकों से कांपी धरती, जान बचाकर सड़कों पर आए लोग, मची भारी अफरा-तफरी

Iran Earthquake Today: ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। झटके तेहरान के अलावा परदीस, बुमेहेन और लवासान जैसे इलाकों में भी महसूस किए गए। भूकंप के बाद कुछ लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। ईरान में भूकंप के झटके ऐसे समय में महसूस किए गए हैं, जब देश एक बार फिर अमेरिका के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सुर्खियों में है।

Iran Earthquake Today

तेहरान में सुबह-सुबह कांपी धरती

तेहरान में सोमवार सुबह करीब 7:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.8 थी। इसके झटके राजधानी के आसपास के कई इलाकों तक महसूस हुए। अचानक धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया और कई लोग सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर आ गए। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं नेतन्याहू के वो बेटे याइर? जिसका हत्या करना चाहता है ईरान, नेतन्याहू का आरोप

चीन में भी आया था तेज भूकंप

ईरान से पहले चीन के सिचुआन प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार को लोंगचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसकी गहराई करीब 13 किलोमीटर बताई गई। भूकंप की तीव्रता तेहरान में आए झटके से ज्यादा थी, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक चीन में भी किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली।

अमेरिका के साथ फिर बढ़ा ईरान का तनाव

ईरान इन दिनों एक बार फिर अमेरिका के साथ सैन्य टकराव को लेकर चर्चा में है। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने UAE स्थित अल मिनहाद एयरबेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, हमले के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन भेजे गए थे। बताया गया कि उन स्थानों को निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी सैनिक और हेलिकॉप्टर मौजूद थे।

ये भी पढे़ं: ईरान ने खेला 'डबल गेम'! ऑपरेशन सिंदूर में पाक को किया सपोर्ट, पाकिस्तानी विदेश मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा

ट्रंप ने खार्ग आइलैंड पर हमले का किया दावा

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका की ओर से भी सैन्य कार्रवाई की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग आइलैंड को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी साझा की थी। ऐसे में भूकंप के झटकों के साथ-साथ ईरान एक बार फिर अमेरिका के साथ बढ़ते सैन्य टकराव को लेकर वैश्विक सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+