क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पूर्व बॉक्सर को पत्नी सहित 16 साल की जेल और 74 कोड़े मारने की सजा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी फोटो

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज के दौर में हर कोई अपनी दिनचर्या और विचारों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करता है। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी कपल को इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के जुर्म में 74 कोड़े मारने और 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई हो? अगर नहीं तो हम आपको बताय दें कि ऐसा सच में हुआ है। ईरान की एक अदालत ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अहमद मोइन शिराजी और उनकी पत्नी शबनम शाहरोखी को ऐसी ही सजा सुनाई है।

16 साल की जेल और 74 कोड़े मारने की सजा

16 साल की जेल और 74 कोड़े मारने की सजा

पेशे से बॉक्सर अहमद मोइन शिराजी और उनकी पत्नी शबनम शाहरोखी को जब इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। ईरान की रिव्‍यूशनरी कोर्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक फोटो के सिलसिले में आरोपी कपल को 16 साल की जेल और 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। हालांकि इस दौरान अहमद मोइन शिराजी और उनकी पत्नी कोर्ट में मौजूद नहीं थे, ये सजा उनकी गैरमैजूदगी में सुनाई गई है।

ईरान छोड़कर तुर्की गया कपल

अहमद मोइन शिराजी और शबनम शाहरोखी साल 2019 में ही ईरान छोड़कर तुर्की में रहने चले गए थे, फिलहाल वह वहीं रह रहे हैं। अप्रैल में किए एक पोस्ट में शिराजी ने बताया था कि उनके और उनकी पत्नी पर 'अश्‍लील' और 'अशिष्‍ट पोस्‍ट' द्वारा सरकार के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने व नैतिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है, जो सरासर झूठ है। शिराजी और उनकी पत्नी ने बताया कि कोर्ट किसी भी तरीके से उन्हें दोषी ठहराना चहाती थी।

View this post on Instagram

براى گرفتن يك عكس زمانى كمتر از چند صدم ثانيه لازمه و عكس تنها ثبت انعكاس نور در كسرى از ثانيه است. اينكه قبل و بعد از ثبت اون لحظه چه اتفاقى افتاده بر بيننده پوشيده است و اون عكس تنها تداعى كننده حالتى است كه در ذهن بيننده نقش ميبنده! يعنى ما با ديدن يك عكس خودمون تصويرى از اون صحنه رو در فكرمون خلق ميكنيم و به اون جان ميديم. حالا تصورى كه ما از ديدن يك عكس داريم ممكنه با واقعيت خود عكس تفاوت زيادى داشته باشه. اصلاً ممكنه كه اون عكس ثبت يك صحنه واقعى نباشه و فقط يك نمايش باشه. اينكه حقيقت يك تصوير با آنچه كه بيننده درباره اون فكر ميكنه تفاوت زيادى داشته باشه يك امر خيلى بعيدى نيست! در اين شبكه اجتماعى كه كاربر صرفاً با تصويرى سر و كار داره كه توسط كاربران ديگه تهيه و منتشر شده اين موضوع بسيار قابل تأمله. اينكه ما صرفاً تصويرى از يك خانواده خوشبخت، يك فرد موفق يا يك بيزينس پر رونق رو در اينستاگرم ببينيم، لزوماً واقعيتى كه پشت اون تصوير قرار داره نيست. يك تصوير ميتونه به واقع يك خانواده خوشبخت رو نشون بده و يا اينكه يك خانواده صرفاً ميتونن براى يك لحظه دوربين نگاه كنن و نقش يك خانواده خوشبخت رو بازى كنن و يا اينكه اصلاً اعضاى يك خانواده واقعى هم نباشن. برداشت از اون تصوير به عهده مخاطب هست. ايكاش هيچوقت فراموش نكنيم كه ما در اين شبكه اجتماعى تنها يك تصوير ميبينيم و از واقعيات زيادى درباره اون بيخبريم.حال تصور كنيد وقتى برخى خودشون و زندگيشون رو با اين تصاوير مقايسه ميكنن و از نبودن شرايط مشابه يا نداشتن اون به خودشون سخت ميگيرن يا خودشون و اطرافيانشون رو سرزنش ميكنن. تصاويرى كه اصلاً شايد كمترين ميزان صداقت هم در اونها نباشه و صرفاً ثبت انعكاس يك نمايش و اَكت باشه 😊 زندگيتون رو با هيچ تصويرى مقايسه نكنيد ❤️🤗 #niwan #delwan #mumzy #picassomo #istanbul #family

A post shared by Seyed Ahmad Moinshirazi (@picassomo) on

शिराजी और शबनम अलग-अलग सजा

शिराजी और शबनम के दो बच्चे भी हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। ईरान की कोर्ट ने शिराजी को 9 साल जेल और उनकी पत्नी शबनम को 7 साल जेल के साथ 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। उन्हें इस सजा के बारे में अपने वकील से पता चला, अब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यूजर्स ने ईरान कोर्ट के इस फैसले की कड़ी निंदा की है।

पूर्व किक बॉक्सिंग चैंपियन हैं शिराजी

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक अब शिराजी और शबनम अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे, हालांकि कपल का कहना है कि ईरान की अदालत उन्हें दोषी साबित करना चाहती है, यही वजह है कि उन्होंने ईरान छोड़ने का फैसला किया था। बता दें कि इंस्‍टाग्राम पर 15 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। वह पूर्व किक बॉक्सिंग चैंपियन हैं।

बिना हिजाब वाली तस्वीरें पोस्ट ना करने को कहा गया

शिराजी के मुताबिक उनसे इस सिलसिले में घंटों पूछताछ की गई थी, साथ ही उनकी पत्नी के बिना हिजाब वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करने और इंस्टाग्राम, फेसबुक से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। वहीं दूसरी ओर शबनम शाहरोखी सोशल मीडिया पर लगातार अपने बच्चों और पति के अलावा अपनी एक्‍सरसाइज आदि की तस्‍वीरें पोस्‍ट करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: 'बड़े भाई' चीन को किनारे कर अमेरिका के पास जाने को बेकरार पाकिस्‍तान, ट्रंप की पार्टी के करीबी की ली मदद

Comments
English summary
iran couple punished for flogging 74 and 16 years in prison for photo posted on Instagram
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X