ईरान ने मोसाद के जासूस को फांसी पर चढ़ाने का किया ऐलान, हमास से युद्ध के बीच जवाबी कार्रवाई करेगा इजराइल?
Iran claims to executed a Mossad spy: अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का कहना है, कि उसने अपने दक्षिणपूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी पर चढ़ा दिया है।
ईरानी न्यायपालिका के आधिकारिक समाचार आउटलेट के मुताबिक, जिस शख्स को फांसी पर चढ़ाया गया है, उसकी पहचान को गुप्त रखा गया है और दावा किया गया है, वो शख्स जानबूझकर ईरान की सीक्रेट जानकारियां जमा कर रहा था और उसे विदेशी खुफिया सेवाओं को भेजने का काम कर रहा था। विशेष रूप से इजरायली जासूसी एजेंसी को खुफिया दस्तावेज सौंपने के आरोप में आज सुबह उसे फांसी दे दी गई है।

कथित तौर पर उस व्यक्ति पर "देश की व्यवस्था को बिगाड़ने और इस्लामिक गणराज्य के विरोधी समूहों और संगठनों के पक्ष में प्रचार करने के लक्ष्य के साथ" खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए मुकदमा चलाया गया और दोषी ठहराया गया।
ईरान का कहना है, कि आरोपी शख्स इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद का एजेंट था और उसने मोसाद को ईरान की कई खुफिया जानकारियां सौपीं थी।












Click it and Unblock the Notifications