Israel-Iran: ईरान ने की बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की कोशिश, इजराइली मीडिया का दावा, अब क्या होगा इंतकाम?

Israel-Iran News: इजरायली मीडिया आउटलेट चैनल 12 ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया है, कि ईरान ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खत्म करने की कोशिश की है।

इजराइली ब्रॉडकास्टर ने कहा है, कि एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने तेहरान की संलिप्तता की पुष्टि की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब शनिवार को एक ड्रोन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास को निशाना बनाया, जबकि हिज्बुल्लाह ने अपने उत्तरी पड़ोसी लेबनान से इजराइल में कई प्रोजेक्टाइल दागे हैं।

iran assassination attempt

वहीं, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है, कि ड्रोन हमले के दौरान इजराइली प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी कैसरिया में नहीं थे और "कोई हताहत नहीं हुआ" है। समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सेना ने कहा था, कि लेबनान से दागे गए ड्रोन ने मध्य इजरायली शहर में "एक संरचना को निशाना बनाया" था।

नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा है, कि "सीज़रिया में प्रधानमंत्री के आवास की ओर एक यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी उस स्थान पर नहीं थे, और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।" शनिवार को लेबनान से उत्तरी इजराइल में कई प्रक्षेपास्त्र दागे गए, और पूरे उत्तरी इजराइल में नियमित अंतराल पर सायरन बज रहे थे।

वहीं, अगर इजराइली मीडिया ऑउटलेट के दावे सच हैं, तो मिडिल ईस्ट में तनाव भयंकर रूप से बढ़ सकता है और इजराइल, जिसको लेकर पहले से ही आशंका है, कि वो ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है, उसका हमला और भी घातक हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+