Iran America War: किसने दिया था ईरान पर हमले का आइडिया? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कर दिया खुलासा
Iran America War: ईरान के साथ जारी युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदले-बदले अंदाज नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने सोमवार को ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर "मिटाने" की अपनी अंतिम चेतावनी वापस ले ली। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिए तेहरान के साथ अमेरिका की "रचनात्मक बातचीत" का खुलासा किया, जिसमें "एक शीर्ष व्यक्ति" शामिल है। हालांकि उन्होंने शीर्ष व्यक्ति का नाम नहीं बताया है।
वहीं इस बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने युद्ध शुरू करने के पीछे की असली वजह बताई है और साथ ही उस शख्स का नाम दुनिया को बता दिया है जिसने सबसे पहले उन्हें ईराक पर हमले का आइडिया दिया था।

बता दें ईरान पर हमले के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं। जिसके बाद अब तक ये अनुमान लगाया जा रहा था कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को इस सैन्य कार्रवाई के लिए उकसाया था, लेकिन अब ट्रंप ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें युद्ध शुरू करने के लिए किसने प्रेरित किया।
Iran America War: ट्रप को ईरान पर हमले का आइडिया किसने दिया?
ट्रंप के अनुसार युद्ध शुरू करने की सलाह अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी ने दी थी। ट्रंप ने मीडिया के सामने बताया कि अमेरिकी वॉर सेक्रेटर पीट हेगसेथ ही वो पहले शख्स थे, जिन्होंने उन्हें युद्ध का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने अपने वरिष्ठ मंत्रियों के समक्ष ईरान से जुड़ी अपनी गंभीर चिंताएं व्यक्त की थीं।
ट्रंप ने हमले से पहले किससे-किससे की बात?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मैंने पीट को फोन किया, मैंने जनरल केन को फोन किया, मैंने अपने कई महान लोगों को फोन किया। हमारे पास महान लोग हैं और मैंने कहा, चलिए बात करते हैं। मिडिल-ईस्ट में हमारे सामने एक समस्या है।" उन्होंने आगे बताया कि ईरान 47 सालों से आतंक फैला रहा है और परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब है।
ट्रंप ने अपने नेताओं को दो विकल्प दिए थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका या तो अपनी सेना की संख्या 50,000 से बढ़ाकर 55,000 या 60,000 कर सकता है, या फिर मध्य पूर्व की इस बड़ी समस्या को यहीं खत्म कर सकता है।
ट्रंप ने अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी पर थोपा ठिकारा
ट्रंप ने हेगसेथ को संबोधित करते हुए कहा, "पीट मुझे लगता है कि आप पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आवाज उठाई और आपने कहा कि चलिए ऐसा करते हैं। क्योंकि आप उन्हें परमाणु हथियार नहीं बनाने दे सकते।" इसके बाद उन्होंने जोड़ा कि उनकी "बहुत अच्छी बातचीत चल रही है," जो "कल रात, या उससे एक रात पहले शुरू हुई थी।"
Iran America War: कब शुरू हुआ था ईरान और अमेरिका का युद्ध?
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को संयुक्त रूप से ईरान पर बमबारी की थी। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। युद्ध शुरू हुए अब 25 दिन हो चुके हैं, और इस दौरान ईरान के कई महत्वपूर्ण नेताओं की जान गई है।












Click it and Unblock the Notifications