क्या न्यूयॉर्क क्‍या बगदाद, सभी जगह मनाया गया इंटरनेशनल योगा डे 2016

न्‍यूयॉर्क। 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे को लेकर जो उत्‍साह भारत में था वही उत्‍साह दुनिया के कुछ बाकी देशों में भी नजर आया। जहां यूनाइटेड नेशंस की बिल्डिंग पर इस खास दिन के मौके को एक तस्‍वीर के साथ दर्शाया गया तो वहीं कुछ और देशों में भी इस दिन को खास अंदाज में मनाया गया।

international-yoga-day-in-world-600

न्‍यूयॉर्क में हुआ योग
अमेरिका की फाइनेंशियल कैपिटल न्‍यूयॉर्क में सोमवार को इस दिन पर सुबह पांच बजे से ही लोग टाइम्‍स स्‍क्‍वॉयर के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। अमेरिका के इस सबसे बिजी शहर की गलियों को योग ने कुछ पलों के लिए थाम दिया था।

-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
International Yoga Day-2016

International Yoga Day-2016

-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
International Yoga Day 2016

International Yoga Day 2016

दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में मनाया गया याेगा डे -2016।
-
-
-

पहला सेशन जहां सुबह पांच बजे से शुरू हुआ तो वहीं योगा का आखिरी सेशन शाम को 7:30 बजे खत्‍म हुआ था। पिछले वर्ष इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर करीब 17,000 लोगों ने योगा का अभ्यास किया था। हालांकि इस बार योग अमेरिका में गर्मी के सबसे दिन को भी प्रदर्शित करने का एक जरिया बन गया था।


एफिल टावर भी बना योगा का गवाह

फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस मौके पर कई लोग मशहूर एफिल टॉवर के सामने मौजूद थे। कई भारतीयों के अलावा फ्रांस के नागरिकों ने भी इस दिन पर बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया। इसके अलावा दुबई, इराक की राजधानी बगदाद, चीन के शहर शंघाई, जापान, कोलंबिया, वेनजुएला, ऑस्‍ट्रेलिया, कजाखिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड जैसे देशों में भी लोगों ने योगा डे पर योग का अभ्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+