Intelligent Knife: कैंसर का पता लगाएगा 'बुद्धिमान चाकू', सेकंड भर में देगा Womb Cancer का रिजल्ट

एक्पर्ट्स का दावा है कि यूरोप में बढ़ रहे कैंसर के मामलों के लिए नई रिसर्च अहम साबित होगी। इंटेलीजेंट सर्जिकल चाकू के जरिए कैंसर के रोगियों को समय से इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Intelligent Knife

Intelligent Knife: पश्चिमी देशों में तेजी से बढ़ रही घातक बीमारी कैंसर चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं इसके इलाज की तकनीकी पर लगातार शोध किया जा रहा है। हाल ही में कैंसर के निदान (Cancer Diagnosis) को लेकर एक नई खोज की गई है। जिससे गर्भ कैंसर (Womb Cancer) का कुछ ही सेकंड में पता लगाया जा सकता है।

सर्जिकल चाकू पल भर में देगा रिजल्ट

सर्जिकल चाकू पल भर में देगा रिजल्ट

कैंसर की जांच के लिए एक सर्जिकल चाकू (Surgical Knife) विकसित किया गया है। माना जा रहा है कि इससे कैंसर का उपचार आसान हो जाएगा। क्योंकि महज कुछ सेकेंड में इससे कुछ विशेष प्रकार के कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। विशेषज्ञों ने इसे Intelligent Knife कहा है। इसे स्टैंडर्ड इलेक्ट्रोसर्जिकल विधियों का उपयोग करके एंडोमेट्रियल कैंसर का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। ये एक सेकेंड में कैंसर की जांच करने में सक्षम है।

इस तकनीकी पर करता है काम

इस तकनीकी पर करता है काम

सर्जिकल इंटेलिजेंट चाकू रैपिड बाष्पीकरणीय आयनीकरण मास स्पेक्ट्रोमेट्री (REIMS) पर कार्य करता है। इस चाकू के जरिए वास्तविक समय में मानव ऊतकों (Human Tissues) की तेजी से पहचान की जा सकती है। कैंसर पत्रिका में छपे एक लेख के अनुसार, iKnife एंडोमेट्रियल पिपेल बायोप्सी नमूनों से एंडोमेट्रियल कैंसर की सही पहचान कर सकता है। शोधकर्ताओं ने संदिग्ध गर्भ कैंसर वाली 150 महिलाओं के बायोप्सी टिश्यू के नमूने एकत्र किए और आईनाइफ के साथ मौजूदा कैंसर जांच की तकनीकी की तुलना की। जिसमें iKnife की तकनीकी के प्रयोग से अधिक तेजी से रिजल्ट पाए गए।

जांच में देरी रोगी के लिए खतरा

जांच में देरी रोगी के लिए खतरा

घातक बीमारी कैंसर की जांच कम समय में तेजी की जा सके और रिजल्ट भी जल्दी मिले इसके लिए दुनियाभर के साइंटिस्ट लगातार नई तकनीकी पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे मेडिकल साइंटिस्ट्स की नई शोध बेहद अहम है। शोधकर्ताओं का मानना है कि एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) की जांच और उपचार में देरी से रोगी के जीवन पर खतरा बढ रहने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

लंदन में हुआ शोध

लंदन में हुआ शोध

सर्जिकल इंटेलिजेंट चाकू एम्बिएंट मास स्पेक्ट्रोमेट्री (Ambient Mass Spectrometry) का ही एक रूप है। शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि ये सर्जिकल चाकू स्टैंडर्ट इलेक्ट्रोसर्जिकल विधियों का ही उपयोग करता है। iKnife के जरिए फेफड़े, मलाशय, और यकृत सहित विभिन्न ऊतक प्रकारों की सही पहचान पहले भी की चुकी है। इस खास सर्जिकल चाकू को इंपीरियल कॉलेज लंदन के मेडिकल एक्सपर्ट्स में विकसित किया है। विशेषज्ञों ने दावा किया, 'iKnife को डोमेट्रियल कैंसर के संभावित निदान के लिए संदर्भित किया गया है। इसमें कैंसर पैथालॉजी की 89% की उच्च क्षमता है। इसके रिजल्ट 94% सटीक पाए गए हैं। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर सदाफ घाम-माघमी के अनुसार, अगर iKnife से जांच के बाद तो लोगों आगे के परीक्षण, स्कैन, उपचार तेजी से किया जा सकता है।

यूरोप में कैंसर के 12 लाख मामले

यूरोप में कैंसर के 12 लाख मामले

कैंसर यूरोप की एक बड़ी समस्या है। एंडोमेट्रियल कैंसर अब एक आम स्त्री रोग बनता जा रहा है। अकेले यूरोपी संघ में हर साल कैंसर के 120,000 से अधिक नए मामले सामने आते हैं। कैंसर के निदान की मौजूदा तकनीकी एंडोमेट्रियल सैंपलिंग या हिस्टेरोस्कोपी डायग्नोसिस में दो सप्ताह तक का समय लग जाता है। ऐसे में रोगियों का इलाज देरी से शुरू होता है, जो एक बड़ी समस्या है। ऐसे में iKnife के शोधकर्ताओं का दावा है कि कैंसर के अलावा iKnife ट्यूमर में सामान्य और घातक ऊतक के बीच सटीक अंतर स्पष्ट करने में सक्षम है।

Recommended Video

      Fact Check: Lockdown के ऐलान से जुड़ी खबरों की क्या है सच्चाई ? | वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+