प्यार पाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर खर्च किए 40 लाख रुपए, ब्वॉयफ्रेंड तो दूर इंसान तक मानने को तैयार नहीं

नई दिल्ली: हर किसी को सुंदर और आकर्षक दिखने की ख्वाहिश होती है। ऐसे में आकर्षक दिखने की चाहत में लोग जो कुछ भी बन पाता है करते हैं। प्लास्टिक सर्जरी से लेकर कई ऐसी ब्यूटी सर्जरी आज के दौर में लड़कियां मोटी रकम खर्च करके करवा रही हैं। ऐसी ही एक महिला ने सुंदर दिखने के लिए अपने ऊपर करीब 40 लाख रुपए खर्च कर दिए, लेकिन उसे अब तक कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं मिला। रिलेशनशिप वर्ड उसकी लाइफ से काफी दूर हो चुका है। वो अभी भी अपने प्यार की तलाश में हैं।

 Mz. Dani ने खर्च किए 40 लाख रुपए

Mz. Dani ने खर्च किए 40 लाख रुपए

अमेरिका के विस्कंसिन में रहने वाली Mz. Dani ने अपने प्यार को खोजने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर काफी पैसा खर्च किया है, लेकिन बदकिस्मती से लड़कें उसके कॉस्मेटिक लुक को पचा नहीं पा रहे हैं और उसे एक वास्तविक इंसान की तरह नहीं मानते। प्लास्टिक सर्जरी पर 42,000 पाउंड यानी करीब 40 लाख रुपए खर्च करने वाली महिला ने कहा कि उसे कोई साथी नहीं मिल रहा है, क्योंकि अब पुरुष कॉस्मेटिक रूप की वजह से 'खिलौने की तरह' मानते हैं।

35 साल की इंस्टाग्राम स्टार को नहीं मिला प्यार

35 साल की इंस्टाग्राम स्टार को नहीं मिला प्यार

Mz. Dani नाम की सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने अपना ड्रीम लुक पाने के लिए खासी मेहनत की है। 35 साल की इंस्टाग्राम स्टार ने अपने ड्रीम ब्वॉय के लिए कई सर्जरी पर लाखों खर्च किए, मगर अब उसे उसका सपनों का राजकुमार नहीं मिला। Mz. Dani जिसके ऑनलाइन 6 लाख 68 हजार से ज्यादा फॉलोओवर्स हैं उसने बताया कि डेटिंग अब लगभग असंभव है, क्योंकि लड़कें उसे इंसान मानने से इनकार कर रहे हैं।

'मेरी डेटिंग लाइफ बेहद कठिन है'

'मेरी डेटिंग लाइफ बेहद कठिन है'

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि मेरी डेटिंग लाइफ बेहद कठिन है। लड़के मुझे एक खिलौने के रूप में देखते हैं। वे मुझे जानने से पहले मेरी बाहरी उपस्थिति देखते हैं और वास्तव में वे मुझसे यही चाहते हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा बहुत कम होता है कि एक आदमी मुझे जानना चाहता है कि मैं कौन हूं। डेटिंग बहुत मुश्किल है।"

ऑनलाइन तारीफ करने वालों की नहीं कमी

ऑनलाइन तारीफ करने वालों की नहीं कमी

एक तरफ जहां दानी (Mz. Dani) असल जिंदगी में एक ऐसे शख्स की तलाश है, जो उसका साथ निभाए, लेकिन उसे खोजने की जद्दोजहद कर रही है तो दूसरी तरफ उनके पास ऑनलाइन प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। लोग उनके तुलना बार्बी डॉल से करते हैं, जिसे वह एक बड़ी तारीफ के रूप में लेती हैं। उनके पोस्ट पर यूजर्स ब्यूटीफुल, इस दुनिया से बाहर और बिल्कुल आश्चर्यजनक जैसे कमेंट करते हैं।

अब तक सच्चे प्यार की तलाश

अब तक सच्चे प्यार की तलाश

Mz. Dani ने बताया कि लोग उसे पसंद करते हैं और उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं, फिर भी उन्हें कोई डेट करने वाला शख्स नहीं मिल रहा। उनको कोई सच्चा प्यार मिल रहा है। लोग बार्बी डॉल से मेरी तुलना करते हैं, क्योंकि मेरे सुंदर भूरे बाले और परफेक्ट फिगर इसकी खास वजह है, लेकिन अभी तक मुझे सच्चा प्यार नहीं मिल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+