Pakistan Inflation: पाकिस्तान में महंगाई से मचा कोहराम, 400 रुपए दर्जन अंडे, प्याज भी पहुंची 250 पार

Pakistan Economy Crisis: पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले महंगाई आसमान छू रही है। पंजाब की प्रांतीय राजधानी लाहौर में रविवार को अंडे की कीमत बढ़कर 400 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय प्रशासन सरकारी दर सूची को लागू करने में विफल रहा है क्योंकि अधिकांश वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में प्याज 250 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बिक रहा है वहीं सरकारी की निर्धारित दर 175 रुपये है।

egg prices soar to Rs 400 per dozen

पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर में रविवार को चिकन 615 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बिक रहा था। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान की इकोनॉमिक कोर्डिनेशन कमिटी ने वहां की नेशनल प्राइस मॉनिटरिंग कमिटी को निर्देश दिए हैं कि वो लोकल प्रशासन से रोजमर्रा की चीजों के दाम कंट्रोल कराए और जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर लगाम लगाए।

इस बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछले साल नवंबर के अंत तक पाकिस्तान पर कुल कर्ज का बोझ बढ़कर 63,399 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये हो गया है। शाहनवाज सरकार के बाद आई केयर टेकर सरकार में पाकिस्तान के कर्ज में 12.430 ट्रिलियन PKR की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान पर 40.956 ट्रिलियन रुपये घरेलू कर्ज और अंतरराष्ट्रीय कर्ज में 22.434 ट्रिलियिन रुपए है।

पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान का आर्थिक विकास अमीर वर्ग तक ही सीमित है। आने वाले समय में भी यदि पाकिस्तान में विकास होगा वो अमीरों तक ही सीमित रहेगा। इसके चलते पाकिस्तान आर्थिक संकट के मद्देनजर अपने साथी देशों से बहुत पिछड़ गया है।

पाकिस्तान के लिए विश्व बैंक के निदेशक नेजी बेन्हासिन ने कहा कि पाकिस्तान का आर्थिक मॉडल अप्रभावी हो गया है और गरीबी फिर से बढ़ने लगी है। बेन्हासिन ने कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक विकास टिकाऊ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+