Indonesia Explosion: इंडोनेशिया में चीनी फंडिंग निकेल प्लांट में धमाका, 13 लोगों की मौत, 38 घायल
इंडोनेशिया में हुए एक दर्दनाक हादसा में कई लोगों की जान चली गई है। रविवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर एक प्लांट में हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 38 लोग भी घायल हुए हैं। यह धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर हुआ।
द जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह जब श्रमिक प्लांट की मरम्मत कर रहे थे और प्लेटें लगा रहे थे, तभी विस्फोट हो गया, जिससे आठ इंडोनेशियाई श्रमिकों और पांच चीनी श्रमिकों की मौत हो गई।

कॉम्प्लेक्स के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, यह दुर्घटना मध्य सुलावेसी प्रांत में स्थित मोरोवाली औद्योगिक पार्क में पीटी इंडोनेशिया त्सिंगशान स्टेनलेस स्टील के स्वामित्व वाले संयंत्र में धमाका हुआ है।
आईएमआईपी के एक प्रवक्ता ने कहा, "प्रारंभिक जांच के आधार पर, विस्फोट संभवतः इसलिए हुआ क्योंकि भट्ठी के तल पर एक ज्वलनशील तरल पदार्थ था। मरम्मत की प्रक्रिया के दौरान वहां विस्फोट हो गया।"
🇮🇩 Indonesian nickel smelter blast kills 13 and wounds 38
— Attentive Media (@AttentiveCEE) December 24, 2023
An explosion occurred early morning Sunday at a nickel smelter furnace owned by Indonesia Tsingshan Stainless Steel (ITSS) on Sulawesi Island.#indonesia #blasting #explosion #accident pic.twitter.com/D9fUOBO5ij
प्रवक्ता ने कहा, पहले विस्फोट के कारण कई अन्य विस्फोट भी होने लगे क्योंकि वेल्डिंग और मरम्मत के लिए वहां कई ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे। IT पार्क चलाने वाली कंपनी ने कहा कि वह इस आपदा से काफी नुकसान हुआ है। इसमें पहचाने गए पीड़ितों के अवशेषों को उनके संबंधित परिवार वालों को भेज दिए गए हैं।
आईएमआईपी एक निकल-केंद्रित औद्योगिक पार्क है, जिसका स्वामित्व चीन के त्सिंगशान और उसके स्थानीय भागीदार बिंटांग डेलपन ग्रुप के पास है, जो स्टेनलेस स्टील और कार्बन स्टील का उत्पादन करता है।
इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में स्थित द्वीप खनिज उत्पादन का केंद्र है। इस द्वीप में निकल की माइनिंग की जाती है, जिसके बाद उसे प्रोसेस किया जाता है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी और स्टेनलेस स्टील के लिए उपयोग की जाने वाली धातु की रूप में की जाती है।
दुनिया के सबसे बड़े निकल उत्पादक, संसाधन संपन्न इंडोनेशिया के लिए निकेल तेजी से महत्वपूर्ण हो गया है, सरकार द्वारा 2020 में असंसाधित अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद अरबों डॉलर का वैश्विक निवेश आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications