इंडोनेशिया में आए भूकंप के बाद रास्‍ते में फंसे 617 ट्रेकर्स, रेस्‍क्यू जारी

इंडोनेशिया में रविवार को लोम्‍बोक ज्‍वालामुखी में पहले ब्‍लास्‍ट और फिर यहां पर आए भूकंप की वजह से कई ट्रेकर्स और गाइड फंस गए हैं। सोमवार को भी इन्‍हें बचाने का काम जारी रहा। ये ट्रेकर्स इंडोनेशिया के माउंट रिनजानी में फंसे हुए हैं जो लोम्‍बोक द्वीप पर है।

जकार्ता। इंडोनेशिया में रविवार को लोम्‍बोक ज्‍वालामुखी में पहले ब्‍लास्‍ट और फिर यहां पर आए भूकंप की वजह से कई ट्रेकर्स और गाइड फंस गए हैं। सोमवार को भी इन्‍हें बचाने का काम जारी रहा। ये ट्रेकर्स इंडोनेशिया के माउंट रिनजानी में फंसे हुए हैं जो लोम्‍बोक द्वीप पर है। रविवार को इंडोनेशिया में 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। माउंट रिन्जानी की ढलानों को साफ करने के लिए हेलीकॉप्‍टर और ट्रेकर रेस्‍क्‍यू टीम तैनात कर दी गई है। 'रिन्जानी नेशनल पार्क' के हेड सुदियोना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक यहां पर 560 लोग फंसे हुए हैं। 500 लोग सेगारा अनाक इलाके में जबकि बातू केपर में 60 लोग फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 617 ट्रेकर्स रास्‍ते में फंसे गए हैं।

indonesia-earthquake

भूकंप में 10 की मौत

रविवार को इंडोनेशिया में आए भूकंप की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए थे। अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे की ओर से बताया गया है कि भूकंप का केंद्र सात किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थानीय समय के अनुसार छह बजकर 47 मिनट पर आया। यह भूकंप इस द्वीप के मुख्य शहर माटरम से 50 किलोमीटर दूर उत्तरपूर्वी क्षेत्र में आया। लोम्बोक इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह रिजॉर्ट के लिए मशहूर द्वीप बाली से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है. इंडोनेशिया के भूभौतिकी एवं मौसम एजेंसी ने बताया कि 6.4 तीव्रता का भूंकप आने के बाद 11 और झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया डिजास्‍टर मैनेजमेंट एजेंसी के एक प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया पूर्वी लोम्बोक में एक व्यक्ति और उत्तरी लोम्बोक में दो लोगों की मौत हो गई है।

पहुंचाया गया खाना

उत्तरी लोम्बोक में इस भूकंप में कम से कम दो दर्जन लोग घायल हो गए और एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नुग्रोहो ने बताया कि भूकंप की वजह से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए माउंट रिंजानी पर हाइकिंग ट्रेल बंद कर दिया गया है। एजेंसी के प्रवक्ता हैरी टिर्टो दजातमिको ने एक बयान में बताया कि अब तक सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इंडोनेशिया में भूकंप आने की आशंका ज्यादा बनी रहती है क्योंकि यह क्षेत्र पैसिफिक रिंग्स ऑफ फायर में स्थित है। न्‍यूज पोर्टल देतिक की ओर से बताया गया है कि ट्रेकर्स को खाना दिया गया है और उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द नीचे लाने की कोशिशें चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+