Indonesia Earthquake में 268 तक पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, तबाही का मंजर देखकर कांप जाएगी रूह

Indonesia Earthquake में 268 तक पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, तबाही का मंजर देखकर कांप जाएंगी रूह। indonesia earthquake java island casualties toll surging

इंडोनेशिया का भूकंप एक बार फिर सैकड़ों लोगों की जीवन लीला समाप्त करने वाला साबित हो रहा है। नवंबर 2022 के Indonesia Earthquake के कारण अब तक 268 लोगों की मौत होने की सूचना है।

Indonesia Earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही के संबंध में समाचार एजेंसी ANI ने एएफपी के हवाले से रिपोर्ट दिया और कहा कि पश्चिमी जावा प्रांत में रिक्टर स्केल पर 5 तीव्रता से अधिक तेज भूकंप के झटके लगे।

अब तक 268 लोगों की मौत

इससे पहले सोमवार को सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि मृतकों का आंकड़ा 162 तक पहुंच चुका है। राहत औऱ बचाव कार्य के लिए तैनात की गई टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। मलबों को हटाकर शवों या जीवित इंसानों की तलाश की जा रही है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे तक (स्थानीय समय) कम से कम 268 लोगों की मौत हो चुकी थी।

22 हजार घरों को नुकसान, 1000 से अधिक घायल

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा से निपटने के लिए बनाई गई एजेंसी ने कहा कि 151 लोग अब भी लापता हैं। 22,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के डेटा के मुताबिक 5.6 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा के सियांजुर शहर में 10 किमी की गहराई में आया। जिस क्षेत्र में भूकंप आया है वह घनी आबादी वाला है और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। बचावकर्ता दूसरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ढह गई इमारतों के नीचे दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Indonesia Earthquake

भूकंप पीड़ितों से मिले राष्ट्रपति, संवेदना प्रकट की

अधिकारी ने कहा कि अभी तक कुल 1,083 लोग घायल हुए हैं और 151 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश करने का प्रयास जारी है। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 58,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। संख्या बढ़ने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भूकंप प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। विडोडो ने कहा, "अपनी ओर से, सरकार की ओर से, मैं पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर रीजेंसी में आए भूकंप के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" उन्होंने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सड़कें खोल दी गई हैं, भगवान का शुक्र है। रेस्क्यू और तेज गति के साथ जारी रहेगा।

150 लोग लापता हैं

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएनपीबी) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुहरयांतो ने बताया कि जिन 268 लोगों की मौत हुई है इनमें बच्चे कितने हैं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। उन्होंने कहा, "भूकंप उसी वक्त आया जब कई बच्चे कुरान पढ़ रहे थे। ऐसे में क्या बहुत अधिक बच्चों की मौत हुई है ? इस सवाल का जवाब एक-दो दिन बाद ही दिया जा सकेगा। करीब 150 लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

क्यों इंडोनेशिया में आते हैं इतने भूकंप

बता दें कि करीब 6 साल पहले आए भीषण भूकंप के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। 270 मिलियन से अधिक आबादी वाला देश- इंडोनेशिया भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से अक्सर प्रभावित होता है। भौगोलिक स्थिति- "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित इंडोनेशिया में इसी साल फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी। 460 से अधिक घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+