इंडोनेशिया में भूकंप के बाद लाशें गिनने में व्यस्त सरकार, अब तक 2000 की मौत, 5000 लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया मे पिछले सप्ताह आए भूकंप और सुनामी के बाद अब तक 1,944 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप और सुनामी से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन करीब 5000 लोग अभी भी लापता है। इंडोनेशियाई सरकार के मुताबिक, पालू शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। जिन गांवों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है, वहां हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इंडोनेशिया में पिछले महीने 28 सितंबर को सुलावेसी द्वीप में पहले तेज भूकंप के झटके लगे और फिर उसके बाद पालू शहर में आई सुनामी ने तबाही मचा दी। इंडोनेशिया डिजास्टर एजेंसी का कहना है कि मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। बाढ़ से पीड़ित लोग पानी और भोजन से कराह रहे हैं, वहीं, सरकार अभी भी इमरतों के नीचे दबे लोगों को निकालने और लाशों को गिननी में लगी है।

5,000 लोग नहीं मिले तो होंगे मृत घोषित

5,000 लोग नहीं मिले तो होंगे मृत घोषित

इंडोनेशिया डिजास्टर एजेंसी के प्रवक्ता सूतोपो पूर्वो नुगरोहो ने कहा कि करीब 5,000 लोगों का अभी भी कोई अतापता नहीं है। उन्होंने कहा, 'अधिकारी अभी मौत के सही आंकड़े जुटा नहीं पा रहे हैं। सही आंकड़ों को पता लगान मु्श्किल है, क्योंकि ज्यादातर लोग भूस्खलन और दलदल में फंसे हुए हैं।' इंडोनेशिया में दो प्राकृतिक आपदा के 10 दिनों के बाद भी कई पीड़ित लोगों को निकाला नहीं जा सका है। इसी सप्ताह गुरुवार को सभी शवों के ढूंढ निकालने की अंतिम डेडलाइन। वहीं, अगर लापता हुए 5,000 लोग नहीं मिले तो उन्हें मृत घोषित किया जा सकता है।

कई गांव लापता

कई गांव लापता


इंडोनेशिया के बलारोआ में एक पूरा सरकारी बिल्डिंग टूट कर जमीन की मिट्टी में मिल गई है। इस सरकारी बिल्डिंग में एक हजार से ज्यादा परिवार रहते थे। कई लोग दलदल में फंसे हैं। इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक, बलारोआ और पेटोबो में 5,000 लोग दबे हो सकते हैं। भूकंप और सुनामी ने पेटोबो को पूरी तरह से सर्वनाश कर दिया है, जहां कई गांव भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा लगता है कि भूकंप आते ही कई गांव जमीन के अंदर धंस गए।

 2 लाख लोग पानी और भोजन से वंचित

2 लाख लोग पानी और भोजन से वंचित

इंडोनेशिया में अभी भी 2 लाख लोगों को साफ पानी और भोजन की जरुरत है। सेना के हेलीकॉप्टरों से प्रभावित लोगों तक खाने के समान और अन्य जरुरतों को पहुंचाने का काम भी जारी है। हजारों लोगों को मेडिकल क्लिनिक और उतने ही लोगों को डिसास्टर जोन के पास लाइनों में देखा जा सकता है। दुनिया में भूकंप और सुनामी से इंडोनेशिया सबसे ज्यादा चपेट में आना वाला देश है। इस देश के 260 मिलियन लोग प्राकृतिक आपदा के साये में जी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+