Video: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों का खुलेआम समर्थन, निकाली गई इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी
Canada Khalistani parade: कनाडा में भारत विरोधी खालिस्तान के समर्थकों की गतिविधियों को खुलेआम समर्थन दिया जा रहा है। जिसके तहत कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाली गई।

कनाडा में भारत विरोधी खालिस्तानी समर्थकों को खुलेआम समर्थन दिया जा रहा है। कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाली गई, जिसमें दो सिख गनमैन उनको गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार और 84 दंगों के बैनर भी लगे थे।वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाती एक झांकी दिखाई दे रही है, जो कि कथित तौर पर कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा निकाली गई 5 किलोमीटर लंबी झांकी का हिस्सा थी।
वनइंडिया इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। माना जा रहा है कि कथित वीडियो 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी से पहले 4 जून को खालिस्तान समर्थकों द्वारा ब्रैम्पटन में निकाली गई झांसी का है।
दावा किया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने करीब 5 किलोमीटर लंबे नगर कीर्तन में यह झांकी दिखाई है।इधर, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। लोगों ने झांकी की कड़ी निंदा की है।
कनाडा में भी इसका विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर झांकी के वाीडियो पोस्ट करते हुए लोग कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की आलोचन करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग के लिए अभियान चल रहे हैं।
क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार
आपको बता दें कि ऑपरेशन ब्लू स्टार पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अंदर छुपे आतंकवादियों पर भारतीय सेना की ओर से चलाया गया ऑपरेशन था। जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में सैकड़ों सिख उग्रवादियों को सेना ने 3 से 6 जून, 1984 के बीच स्वर्ण मंदिर परिसर की घेराबंदी करते हुए मौत के घाट उतार दिया था। इसके इसके 4 महीने बाद 31 अक्टूबर 1984 को तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सुरक्षा में तैनात दो सिख जवानों ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications