इस यूरोपीय देश में अब बिना VISA के नहीं मिलेगी एंट्री, इस वजह से लेना पड़ा बड़ा फैसला
सर्बिया में प्रवेश करने के लिए 30 दिन पहले तक वीजा की आवश्यकता नहीं होती थी। इसलिए अधिकांश भारतीय जिन्हें यूरोप में एंट्री लेनी होती थी वे सर्बिया जाकर ही यूरोप में घुस पाते थे।

Image: PTI
यूरोपीय देश सर्बिया ने अब भारतीयों को बिना वीजा के देश में प्रवेश न देने का फैसला किया है। यूरोपीय संघ की वीजा नीति की आवश्यकताओं और अवैध प्रवासियों को नियंत्रित करने के उपायों के मद्देनजर, सर्बिया ने घोषणा की है कि वह भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा नियमों को समाप्त कर रहा है। सर्बिया यह नया नियम अगले साल की पहली तारीख से शुरू कर रहा है। इस संबंध में सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा एक यात्रा परामर्श भी जारी किया गया है।
1 जनवरी से बंद होगी बिना वीजा के एंट्री
भारतीय दूतावास द्वारा जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि 1 जनवरी, 2023 से सर्बिया जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों को देश की यात्रा करने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी। इसलिए भारतीय दूतावास ने 1 जनवरी, 2023 को या उसके बाद सर्बिया जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों को नई दिल्ली में सर्बिया के दूतावास या जिस देश में वे रहते हैं वहां वीजा के लिए आवेदन करने के लिए सूचित किया है।
यूरोप में एंट्री के लिए सर्बिया रूट का इस्तेमाल
आपको बता दें कि सामान्य पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेजों वाले भारतीय यात्रियों को सर्बिया में प्रवेश करने के लिए 30 दिन पहले तक वीजा की आवश्यकता नहीं होती थी। इसलिए अधिकांश भारतीय जिन्हें यूरोप में एंट्री लेनी होती थी वे सर्बिया जाकर ही यूरोप में घुस पाते थे। दूतावास ने यह भी उल्लेख किया कि जिन भारतीयों के पास वैध शेंजेन, यूके या यूएस वीजा है, वे अभी भी 90 दिनों तक सर्बिया में वीज़ा-मुक्त प्रवेश का आनंद ले सकेंगे।
अन्य देशों में बंद हुई एंट्री
आपको बता दें कि सर्बिया ने 20 नवंबर से गिनी-बिसाऊ, ट्यूनीशिया और बुरुंडी के साथ वीजा-मुक्त शासन को भी समाप्त कर दिया है। बीते करीब सात आठ वर्षों से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देशों से मानव तस्कर लोगों को यूरोप में घुसाने के लिए बाल्कन देशों का इस्तेमाल काफी करने लगे थे। हालांकि मॉरीशस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव आदि देश अब भी भारतीयों के लिए वीजा मुक्त हॉलिडे डेस्टिनेशन बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications