अमेरिका के ग्रीन कार्ड के लिए भारतीयों को करना होगा 12 साल का इंतजार
नई दिल्ली। अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों के लिए ये खबर चिंताजनक है। दरअसल कुशल कर्मचारी के रूप में अमेरिका में स्थायी रूप से रहने के लिए भारतीयों को ग्रीन कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन इस ग्रीन कार्ड को हासिल करने के लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा।

अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों के लिए प्रतीक्षा सूची 12 साल की है। यानी अगर आपने आज आवेदन किया तो आपको ग्रीन कार्ड मिलने में 12 साल का वक्त लग जाएगा। हालांकि, भारत उन प्रमुख देशों में से है जिनके सबसे ज्यादा नागरिकों को हर साल ग्रीन कार्ड मिलता है।
दरअसल हाल ही में जारी किए गए प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में 36,318 भारतीयों ने ग्रीन कार्ड के लिए आवेजन किया, जिसमें से 27798 को कानूनी ग्रीन कार्ड मिला। लेकिन ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों की प्रतीक्षा सूची 12 साल लंबी है। यानी अभी अमेरिकी विभाग साल 2005 में ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किए गए लोगों के डॉक्यूमेंट वेरीफॉई कर रही है। यानी ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए आपका इंतजार अभी काफी लंबा होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications