87 देश, 1 लाख ब्रिलिएंट छात्र, भारत के कलश ने सबको पछाड़ा और जीत ली सबसे मुश्किल कोडिंग प्रतियोगिता

आईआईटी दिल्ली मं कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्र कलश गुप्ता ने ‘टीसीएस कोडविटा' सीजन 10 का खिताब जीत लिया है। जीतने पर कलश गुप्ता को 10,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई है। इस कोडिंग प्रतियोगिता का दुनिया

नई दिल्ली, 04 जूनः एक बार फिर से भारतीय छात्र ने पूरी दुनिया अपनी विद्वता का लोहा मनवाया है। आईआईटी दिल्ली मं कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्र कलश गुप्ता ने 'टीसीएस कोडविटा' सीजन 10 का खिताब जीत लिया है। जीतने पर कलश गुप्ता को 10,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई है। इस कोडिंग प्रतियोगिता का दुनिया भर में सम्मान हासिल है।

सोचा नहीं था सफलता मिलेगी

सोचा नहीं था सफलता मिलेगी

आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने कलश गुप्ता की जीत के बाद उन्हें सम्मानित किया। जीतने के बाद कलश गुप्ता ने कहा कि जब मैंने प्रतियोगिता के साथ शुरुआत की, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टॉप 3 में भी रहूंगा, लेकिन इतनी कठिन प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान हासिल करना बेहद शानदार अनुभव है। कलश ने कहा कि शुरुआत में मुश्किलों को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, लेकिन कुछ अन्य समस्याओं को हल करते हुए जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता गया, मुझे लगने लगा कि मैं अच्छा कर रहा हूं और अब मैं टॉप 3 में रहूंगा।

हर साल आयोजित होती है परीक्षा

हर साल आयोजित होती है परीक्षा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज हर साल वैश्विक प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाती है। इस प्रतियोगिता को दुनिया की सबसे बड़ी कोडिंग प्रतियोगिता कहा जाता है। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक कोडविटा, दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता है। इस कठिन प्रतियोगिता में कलश ने भारत को सबसे शीर्ष स्थान दिलाया है।

एक लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

एक लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में 87 देशों के 100,000 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था। कोडविटा सीजन 10 में दूसरे नंबर पर चिली और ताइवान तीसरे नंबर पर रहे। दूसरे नबंर के विजेता को 7000 डॉलर और तीसरे नंबर के विजेता को 3000 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल हुई। वहीं चौथे नंबर पर रहने वाले चेक गणराज्य को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 डॉलर दिए गए।

प्रोग्रामिंग को बढ़ावा देना मकसद

प्रोग्रामिंग को बढ़ावा देना मकसद


बता दें कि कोडविटा एक प्रतियोगिता के रूप में प्रोग्रामिंग को बढ़ावा देता है और प्रतिभागियों को एक-दूसरे के खिलाफ अपने कौशल का इस्तेमाल करने और वास्तविक जीवन की दिलचस्प चुनौतियों को हल करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

भारतीय छात्रों का दबदबा

भारतीय छात्रों का दबदबा

बीते साल कोडविटा सीजन 9 का पुरस्कार अमेरिका के न्यूजर्सी के बेन अलेक्जेंडर को मिला था। वहीं, सीजन 4,5 और 6 का पुरस्कार भी भारतीय छात्रों को मिला है। जाहिर है कि कोडिंग के क्षेत्र में भारतीय छात्रों का दबदबा हासिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+