Britain: लंदन में लापता भारतीय छात्र का झील से शव बरामद, दोस्तों संग पार्टी के बाद हुआ था गायब

ब्रिटेन में 15 दिसंबर से लापता भारतीय छात्र गुरशमन सिंह भाटिया का शव बरामद हुआ है। ब्रिटेन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ता था। उसका शव पूर्वी लंदन के केनरी वार्फ इलाके में एक झील से बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फोन और फाइनेंशियल डाटा की भी जांच की जा रही है। ब्रिटेन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह घटना के बारे में अगर कोई भी जानकारी रखते हैं तो पुलिस को सूचित करें।

Indian student found dead in London lake

ब्रिटिश पुलिस के एक अधिकारी जेम्स कॉनवे ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और कोई भी जानकारी मिलने के बाद जानकारी दी जाएगी। हमने गुरशमन सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जो उसके लापता होने से कुछ देर पहले का है। हमने लोगों से अपील की है कि जिसने भी उसे मार्श वाल इलाके में 14 दिसंबर की शाम या 15 दिसंबर की सुबह देखा हो, वह हमसे संपर्क करे।'

जेम्स कॉनवे ने कहा, "गुरशमन की मौत को अप्रत्याशित माना जा रहा है, और हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे यह लगे कि वह संदिग्ध मौत थी। हम यह सुनिश्चित करेंगे इसकी पुष्टि के लिए यथासंभव गहन जांच कर रहे है।"

गुरशमन सिंह 14 दिसंबर की रात मार्श वाल इलाके में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसके बाद ही वह लापता हो गया था। भारतीय छात्र के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय मूल के छात्रों ने उसे खोजने की अपील की थी।

गुरशमन सिंह भाटिया ब्रिटेन की लोबोर्ग यूनिवर्सिटी से डिजिटल फाइनेंस में एमएससी कर रहा था। बीते हफ्ते वह ब्रिटेन में लापता हो गया था, जिसके बाद भारत में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इसकी जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+