Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका में लोगों को लगा भारतीय चाट का चस्का, इंडियन रेस्तरां 'Chai Pani' को मिला बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्ड

नई दिल्ली, 14 जून: जिस तरह से भारत की संस्कृति विदेशियों को अपनी ओर आकर्षित करती है, वैसे ही यहां का स्वाद है, जो अगर किसी के जुबान पर लग जाए तो वो उसके मुंह से 'लाजबाव' शब्द ही निकलेगा। ऐसे में विदेशों में इंडियन फूड की चाहत किस कदर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में इंडियन स्ट्रीट फूड परोसने वाले एक रेस्तरां 'Chai Pani' को उत्तरी कैरोलिना का बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्ड मिला है।

अमेरिका में लोगों को लगा भारतीय चाट का चस्का

अमेरिका में लोगों को लगा भारतीय चाट का चस्का

इसमें कोई शक नहीं है कि विदेश जाते समय भी भारतीयों की नजरें हमेशा भारतीय खाने पर टिकी रहती हैं। चाहे वो लंदन हो या फिर अमेरिका। ऐसे में भारत के अलावा विदेशों में हर जगह भारतीय रेस्त्रां की भरमार है। भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी भारतीय खाना खाना काफी पसंद करते हैं, लेकिन किसी ने कभी नहीं सोचा होगा कि अमेरिका में इंडियन स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर एक रेस्टोरेंट को वहां का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट चुना गया है।

'Chai Pani' को मिला बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्ड

'Chai Pani' को मिला बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्ड

इस साल एक भारतीय रेस्टोरेंट ने अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट का खिताब अपने नाम किया है। अमेरिका में 'चाय पानी' नाम से मशहूर एक रेस्तरां है, जो उत्तरी कैरोलिना में काफी अच्छा और किफायती खाना फूड लवर्स को परोसता है। इसी रेस्टोरेंट ने अब विदेश में देश के स्वाद को लोगों के जुबान पर चढ़ा दिया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को शिकागो में जेम्स बियर्ड फाउंडेशन अवार्ड्स में इसे अमेरिका का सबसे अच्छा रेस्तरां का अवॉर्ड दिया गया।

'चाय पानी' बनाता है भारतीय स्ट्रीट फूड

'चाय पानी' बनाता है भारतीय स्ट्रीट फूड

उत्तरी कैरोलिना के एशविले शहर में 'चाय पानी' नाम का रेस्तरां भारतीय भोजन के लिए काफी लोकप्रिय हो चुका है। 'चाय पानी' ने मशहूर और महंगे रेस्टोरेंट को पछाड़कर बेस्ट ऑफ द ईयर की नई पहचान हासिल की है। बता दें कि 'चाय पानी' भेल पुरी, शकरकंद चाट, चिकन पकोड़े, सेव आलू दही पुरी और ग्रीन मैंगो चाट, आलू टिक्की चाट जैसे लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड के लिए पॉपुलर है। रेस्तरां में फ्यूजन रैप्स और बर्गर ओले वड़ा पाव, क्रिस्पी मसाला फिश रोल और कीमा पाव भी परोसे जाते हैं। और डिश के अलावा, चाय-पानी कई प्रकार के दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय थाली, बाउल और मिठाई भी रखता है।

मशहूर और महंगे रेस्टोरेंट को पछाड़ा

मशहूर और महंगे रेस्टोरेंट को पछाड़ा

गौरतलब है कि इस अवॉर्ड को पहली बार 2019 में दिया गया था। कोविड महामारी की वजह से साल 2020 और 2021 में इस इवेंट को रद्द कर दिया गया था। 13 जून को शिकागो में जेम्स बेयर्ड फाउंडेशन अवार्ड्स में इसकी घोषणा की गई। अमेरिका में कई रेस्तरां कोरोना के चलते बंद कर दिए गए थे। हालांकि अब कोरोना के बाद माहौल में सुधार हुआ है और फिर से रेस्टोरेंट पुरानी लय में लौट रहे हैं।

( फोटो ट्विटर: @chaipani )

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+