बुर्का पहने महिला की एंट्री पर लगाई थी रोक, इस मुस्लिम देश में भारतीय रेस्टोरेंट बंद, मैनेजर को सजा
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच इस घटना ने भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचा है।
मनामा, मार्च 27: बुर्का पहने मुस्लिम महिला को एंट्री देने से रोकने के बाद एक भारतीय रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। ये मामला बहरीन की राजधानी मनामा का है, जहां एक भारतीय रेस्टोरेंट में बुर्का पहने महिला को एंट्री देने से रोक दिया गया था।

रेस्टोरेंट को किया गया बंद
गल्फ डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक देश बहरीन के अदलिया में एक भारतीय रेस्तरां को कथित तौर पर एक महिला को प्रवेश देने से रोकने के बाद सराकरी अधिकारियों ने बंद कर दिया है। रेस्टोरेंट अथॉरिटी ने घटना पर खेद जताते हुए सोशल मीडिया पर माफीनामा भी जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि, ड्यूटी मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्यूटी मैनेजर एक भारतीय है।

क्या है पूरा मामला?
बहरीन न्यूज आउटलेट्स ने बताया कि, यह घटना तब सामने आई जब एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी द्वारा एक महिला को बुर्का पहनकर रेस्टोरेंट में जाने से रोक दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बहरीन पर्यटन और प्रदर्शनी प्राधिकरण ने वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है और सभी पर्यटन आउटलेट्स को राज्य के कानूनों का उल्लंघन करने वाली किसी भी नीति से बचने के लिए कहा है। एक स्थानीय मीडिया के हवाले से अधिकारियों ने कहा कि, "हम उन सभी कार्यों को खारिज करते हैं जो लोगों के साथ भेदभाव करते हैं, विशेष रूप से उनकी राष्ट्रीय पहचान के संबंध में हैं।"

रेस्टोरेंट ने जारी किया माफीनामा
विवाद बढ़ने के बाद रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की तरफ से सोशल मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया गया है, जो एक माफीनामा है। जिसमें कहा गया है कि, यह घटना रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। माफीनामे में कहा गया है कि, "लैंटर्न (रेस्टोरेंट का नाम) में हर किसी का स्वागत है, और हम 35 वर्षों से ज्यादा वक्त से खूबसूरत राज्य बहरीन में सभी राष्ट्रीयताओं की सेवा कर रहे हैं। लैंटर्न हर किसी के लिए अपने परिवार के साथ आनंद लेने और घर जैसा माहौल महसूस करने के लिए एक जगह है और रेस्टोरेंट के मैनेजर से गलती हुई है, जिसको लेकर उन्हें सस्पेंड किया गया है, क्योंकि एक मैनेजर ने जो किया है, वो यह नहीं दर्शाता है, कि हम कौन हैं। इसीलिए हम सद्भावना के तौर पर 29 मार्च को बहरीन के संरक्षकों को रेस्टोरेंट आने और हमारे तरफ से भोजन पर आने का निमंत्रण देते हैं'।

कर्नाटक में हुआ था हिजाब विवाद
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच इस घटना ने भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचा है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थानों के अंदर हिजाब पर राज्य सरकार के प्रतिबंध को बरकरार रखा है और कहा है कि हिजाब इस्लामी अभ्यास के लिए आवश्यक नहीं है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications