व्हाइट हाउस में भारतीय मूल के प्रवक्ता राज शाह ने ट्रंप प्रशासन को कहा अलविदा
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस में भारतीय मूल के डिप्टी स्पोक्सपर्सन राज शाह ने ट्रंप प्रशासन को अलविदा कह दिया है। ट्रंप प्रशासन को अलविदा कहने वाले 34 वर्षीय राज नया नाम हैं। वह रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में रिसर्चर भी रह चुके हैं। जनवरी 2017 में जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाला था, राज तब से ही प्रशासन का हिस्सा बने हुए थे। ट्रंप प्रशासन से पिछले कई सीनियर ऑफिशियल्स ने अलविदा कहा है। राज अब एक लॉबिंग फर्म को ज्वॉइन करने जा रहे हैं।

अब डेमोक्रेट के साथ जुड़ेंगे राज शाह
राज शाह ने हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर जस्टिस ब्रेट एम कैवनॉघ की नियुक्ति से पहले सीनेट में होने वाली सुनवाई से पहले उनकी मदद की थी। शाह अब एक मीडिया ग्रुप को लीड करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक वह बैलार्ड पार्टनर्स की प्रेस विंग की अगुवाई करेंगे। यह एक लॉबिंग फर्म है जिसके ऑफिस फ्लोरिडा और वॉशिंगटन में है। शाह डेमोक्रेट जैमी रुबिन के साथ काम करेंगे। जैमी, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री रहीं मैडलिन अलब्राइट के प्रवक्ता रह चुके हैं। व्हाइट हाउस में शाह प्रेस एंड कम्यूनिकेशन टीम के साथ थे। अब उनके कई साथियों को उनके पद की जिम्मेदारी दे दी गई है।
शिकागो में हुआ जन्म
शाह का जन्म साल 1984 में गुजराती माता-पिता के घर हुआ था। 1970 में ही उनके पिता शिकागो आ गए थे और फिर यहां से वह कनैक्टिकट चले गए। यहीं पर शाह का जन्म हुआ और उनकी बचपन बीता। शाह ट्रंप प्रशासन को छोड़कर जाने वाला नया नाम हैं। हाल ही में अमेरिका के रक्षा मंत्री पद पर रहे जेम्स मैटिस अपना पद छोड़ चुके हैं। उनसे पहले पूर्व अटॉनी जनरल रहे जेफ सेशंस ने भी नवंबर माह में व्हाइट हाउास को अलविदा कह दिया था। पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलीरसन ने मार्च 2018 और और उसके बाद ट्रंप के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (एनएसए) एचआर मैकमास्टर ने इस्तीफा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications