US में भारतीय मूल के छात्र की हत्या, रूममेट संदेह के घेरे में, पुलिस ने 'अरेस्ट' किया

भारतीय मूल (indian origin) के छात्र वरुण का शव कैंपस के पश्चिमी छोर पर स्थित मैककचियोन हाल (McCutcheon Hall) में मिला। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में बुधवार को विश्वविद्यालय के छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

US (अमेरिका) में एक भारतीय मूल (Indian origin) के छात्र की हत्या कर दी गई है। खबर के मुताबिक 20 साल का छात्र वरुण मनीष छेड़ा (Varun Manish Chheda) पर्ड्यू विश्वविद्यालय ( Purdue University) में पढ़ाई करता था। खबर के मुताबिक छात्र की हत्या कथित तौर पर उसके रूममेट ने कर दी। पुलिस ने इस घटना के बाद युवक के रूममेट को हिरासत में ले लिया है।

रूममेट पर हत्या का संदेह

रूममेट पर हत्या का संदेह

खबर के मुताबिक पीड़ित छात्र वरुण इंडियाना में कोरियाई युवक जि मिन जिम्मी शा के साथ रुम शेयर करके रहता था। फॉक्स59 के मुताबिक वरुण पार्क साल 2020 में पार्क ट्यूडर से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। वरुण यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं,अब वरुण की हत्या का मामले ने कई सवाल छोड़ दिए हैं। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

वरुण और कोरियाई शा एक साथ रहते थे

वरुण और कोरियाई शा एक साथ रहते थे

वरुण का शव कैंपस के पश्चिमी छोर पर स्थित मैककचियोन हाल (McCutcheon Hall) में मिला। पुलिस ने बताया कि हत्या के संदेह में बुधवार को विश्वविद्यालय के छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, वरुण के करीबी मित्र ने बताया कि वह बड़ा ही नेक और होनहार युवक था।

जी मिन जिम्मी शा ने खुद फोन किया

जी मिन जिम्मी शा ने खुद फोन किया

वहीं, वरुण छेड़ा का कोरियाई रूम पार्टनर जी मिन जिम्मी शा हत्या के इस मामले में संदिग्ध है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय के पुलिस प्रमुख लेस्ली विएटे ने बुधवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एनबीसी को बताया कि, वरुण का कोरियाई रूम पार्टनर ने ही रात के 12:45 बजे 911 पर फोन करके हत्या की सूचना दी थी।

वरुण हत्या मामले की पुलिस जांच

वरुण हत्या मामले की पुलिस जांच

हालांकि, कॉल के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। अथारिटी ने बताया कि यह घटना मैककचियोन हाल की पहली मंजिल पर कमरे में हुई। कई बार तेज चोट और इसके कारण जख्मों से वरुण की मौत हो गई। पुलिस इस मौत को हत्या का मामला मान रही है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय की पुलिस चीफ विएते ने कहा कि संदिग्ध जी मिन जिम्मी शा को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

संदिग्ध आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया

संदिग्ध आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया

पुलिस चीफ ने बताया कि अभी तक संदिग्ध आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जब 911 पर कॉल आई तो उस वक्त कमरे में केवल वरुण और शा ही थे। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मिच डैनियल्स ने कहा कि वरुण की मौत विश्वविद्यालय परिसर में घटित एक बेहद दुखद घटना है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। मिच डैनियल्स ने कहा, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयानक घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

(Photo Credit : Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+