ब्रिटेन की संसद में भगवतगीता की शपथ, गुजराती मूल की शिवानी राजा ने रचा इतिहास

हाल ही में ब्रिटेन में संपन्न हुए चुनाव में भारतीय मूल की शिवानी राजा ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद गुजराती मूल की 29 वर्षीय व्यवसायी शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में भगवद गीता पर शपथ ली है।

शिवानी राजा ने कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से लीसेस्टर ईस्ट सीट पर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है। शिवानी की इस जीत के साथ ही इस निर्वाचन क्षेत्र में लेबर पार्टी का 37 साल का वर्चस्व खत्म हो गया। शिवानी ने भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Shivani Raja

शिवानी राजा की जीत कई मायने में महत्वपूर्ण है। इसकी एक बड़ी वजह है कि लीसेस्टर ईस्ट 1987 से लेबर का गढ़ रहा है। चुनाव में उन्हें 14,526 वोट मिले हैं, जबकि लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर अग्रवाल 10,100 वोट मिले।

गौर करने वाली बात है कि 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के टी-20 मैच के बाद लीसेस्टर सिटी में भारतीय हिंदू समुदाय और मुसलमानों के बीच संघर्ष देखने को मिला था। हालिया इतिहास को देखते हुए शिवानी की जीत काफी अहम है। इन तनावों के बीच संसद में उनके चुनाव को एक बड़ी जीत माना जाता है।

संसद में शपथ के बाद शिवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि "लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज संसद में शपथ लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर सच में गर्व है।

ब्रिटेन की संसद में नए चेहरे
बता दें कि शिवानी के अलावा 27 अन्य भारतीय मूल के सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए हैं। इस चुनाव में सैकड़ों नवनिर्वाचित सांसदों ने संसद में प्रवेश किया। यूनाइटेड किंगडम में 4 जुलाई को हुए आम चुनाव हुए थे।

नए हाउस ऑफ कॉमन्स में महिलाओं ने इतिहास दर्ज करते हुए सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करके अपनी उपस्थिति बनाई है। अब तक की सबसे अधिक संख्या में महिलाएं निर्वाचित हुई हैं।

इस बार सदन में 263 महिलाएं पहुंची हैं जोकि कुल संख्या का लगभग 40 प्रतिशत है। यही नहीं इस बार सबसे अधिक 90 अश्वेत सांसद भी चुनकर सदन में पहुंचे हैं। यह ब्रिटेन की राजनीति में अधिक विविधता और प्रतिनिधित्व की दिशा में एक बड़े और अहम बदलाव का प्रतीक है।

लेबर की भारी जीत
चुनाव में जीत के बाद कीर स्टारमर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने है। आम चुनाव में उनकी लेबर पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद उन्होंने ब्रिटेन के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया। गौर करने वाली बात है कि लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी ने 211 सीटों का इजाफा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+