भारतीय मूल का 'नया जिहादी जॉन' ग्लोबल टेरर लिस्ट में शामिल, ISIS का है खूंखार कमांडर

वॉशिंगटन। ब्रिटिश हिंदू सिद्धार्थ धर को अमेरिका ने ग्लोबल टेरर लिस्ट में शामिल कर दिया है। हिंदू से मुसलमान बना, सिद्धार्थ धर अब खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) का प्रमुख कमांडर बन चुका है, जिसे यूएस ने मंगलवार को उन खतरनाक आतंकियों की लिस्ट में शामिल कर दिया है, जो मॉस्ट वांटेड है। मूल रूप से भारत का रहने वाला, सिद्धार्थ पिछले कुछ सालों ब्रिटेन में रह रहा था। ब्रिटिश हिंदू सिद्धार्थ अब 'अबू रुमैसाह' के नाम से जाना जाता है। सिद्धार्थ अब 'नया जिहादी जॉन'है, जो दुनिया के अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।

भारतीय मूल का 'नया जिहादी जॉन' ग्लोबल टेरर लिस्ट में शामिल

2015 में बना था ISIS का कमांडर
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के बाद सिद्धार्थ अब टॉप आतंकी कमांडर बन चुका है। 2014 में वो यूके पुलिस से जमानत पर रिहा हुआ था। उसके बाद वो अपने जवान बच्चों और पत्नी को लेकर सीरिया जाने में सफल हो गया था। 2015 में जल्लाद मोहम्मद इम्वाजी अमेरिकी ड्रॉन में मारा गया था, उसके बाद सिद्धार्थ को आईएसआईए का सीनियर कमांडर बनाया गया। सिद्धार्थ का उपनाम 'जिहादी जॉन' है।

उसी ने 2016 में यजीदी लड़की का किडनैप कर सेक्स स्लेव बनाया
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्हें ऐसा शक है कि जनवरी 2016 में आईएसआईएस के कुछ बंधकों को फांसी देने वाले विडियो में सिद्धार्थ ही लीडर था। आईएसआईएस द्वारा सेक्स स्लेव बनाई गई एक यजीदी लड़की निहाद बरकात ने मई 2016 में इंडिपेंडेंट को बताया था कि उसे सिद्धार्थ ने ही किडनैप किया था और आईएसआईएस के गढ़ मोसुल ले गया था।

अब क्या होगा?
अमेरिका ने सिद्धार्थ धार को ग्लोबल टेरर की लिस्ट में शामिल करन के बाद अब उसकी सारी संपत्ति जब्त होगी। सिद्धार्थ को उन संसाधनों से दूर रखा जाएगा, जिसमें वो अपने मंसूबों को अंजाम देने में नाकाम हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+