अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स ने 10 हजार लोगों को लगाया करोड़ो का चूना
अगर चंद्रन को दोषी साबित हो जाता है, तो चंद्रन को प्रत्येक अपराध के लिए 20 साल तक की जेल और गैरकानूनी मॉनिटरी ट्रांजेक्शन में शामिल होने के प्रत्येक मामले में 10 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है।
न्यूयॉर्क, 1 जुलाई : अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स ने 10 हजार लोगों को 4.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का चूना लगाया है। नील चंद्रन नाम के 50 साल के शख्स को लास वेगास से गिरफ्तार किया गया है। ये मामला एक फर्जी निवेश योजना से जुड़ा है।


भारतीय मूल के ठग ने लोगों को लूटा
जानकारी के मुताबिक, भारतीय मूल के टेक एंटरप्रेन्योर नील चंद्रन ने 10 हजार से ज्यादा लोगों को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। खबरों की माने तो उसने 4.5 करोड़ यूएस डॉलर से अधिक की धोखाखड़ी की है। ये मामला कथित तौर पर एक निवेश से जुड़ा हुआ है। न्याय विभाग के मुताबिक, नवेदा के लास वेगास में रहने वाले 50 साल के नील चंद्रन को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे दिया धोखा
जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल का यह धोखेबाज शख्स चंद्रन (Neil Chandran) के पास टेक्नोलॉजी कंपनियों के एक ग्रुप का स्वामित्व था, जिसका उपयोग उन्होंने निवेशकों को धोखा देने के लिए किया।

ऐसे फंसाया जाल में
भारतीय मूल के इस ठग ने लोगों को अधिक रिटर्न मिलने का झूठा वादा करके पैसे कमाए थे। उसने लोगों को जाल में फांसने के लिए कहा कि, उसकी एक या अधिक कंपनियां ViRSE के बैनर तले संचालित होने वाली हैं। जिसे अमीर खरीदारों के एक संघ द्वारा अधिग्रहित किया जाएगा। नील चंद्रन की कंपनियों में फ्री वी लैब, स्टूडियो वी इंक, वी डिलीवरी इंक, वीमार्केट इंक और स्कालेस यूएसए इंक सहित कई अन्य शामिल हैं। उनकी एक अन्य कंपनी वर्चुअल-वर्ल्ड टेक्नोलॉजी भी है। जानकारी के मुताबिक उनकी अपनी क्रिप्टोकरेंसी भी है, जो कंपनी के खुद के मेटावर्स में इस्तेमाल होती है।

झूठी और भ्रामक बातें फैलाईं
अभियोग में चंद्रन पर आरोप लगाया गया है कि उसने झूठी और भ्रामक बातें फैलाईं। उसने कहा कि जब उसकी एक या दो कंपनी अमीर ग्रुप खरीद लेंगे, तो उनकी कंपनियों के निवेशकों को जल्द ही ज्यादा रिटर्न मिलेगा।

कितने साल की सजा हो सकती है, जानें
नील चंद्रन पर धोखाधड़ी के तीन मामलों और आपराधिक रूप से प्राप्त संपत्ति में मॉनिटरी ट्रांजेक्शन में शामिल होने के दो मामलों का आरोप लगाया गया है। अगर चंद्रन को दोषी साबित हो जाता है, तो चंद्रन को प्रत्येक अपराध के लिए 20 साल तक की जेल और गैरकानूनी मॉनिटरी ट्रांजेक्शन में शामिल होने के प्रत्येक मामले में 10 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। अभियोग में कहा गया है कि धोखाधड़ी से आय के रूप में 100 अलग-अलग संपत्ति को जब्त किया गया है। जिसमें बैंक अकाउंट, अचल संपत्ति और 39 टेस्ला वाहनों सहित कई लक्जरी वाहन शामिल हैं।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications