भारतीय मूल के वकील ने अमेरिका में बरसाईं गोलियां, 9 जख्मी
न्यूयॉर्क। अमेरिका के हयूस्टन शहर में भारतीय मूल के एक वकील ने अंधांधुध गोलियां बरसाकर नौ लोगों को जख्मी कर दिया, इसमें एक की हालत गंभीर है।

भारतीय मूल के वकील नाथन देसाई (46) ने अमेरिका के हयूस्टन शहर में सोमवार सुबह सड़क से गुजरते वाहनों और लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
करीब बीस मिनट तक नाथन ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद अमेरिकी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार दिया।पुलिस ने हमलावर की पहचान भारतीय मूल के वकील नाथन देसाई के रुप में की।
पुलिस ने बताया कि हमलावर आर्मी की ड्रैस पहने था और वह नाजी विचारधारा से प्रेरित था। पुलिस को हमलावर की ड्रैस पर नाजी प्रतीक मिला है।
अपने काम को लेकर तनाव में था हमलावर
पुलिस का कहना है कि देसाई ने ये हमला क्यों किया, इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना हैरान करने वाली है कि हमलावर ने आखिर ऐसा क्यों किया।
पुलिस का कहना है कि हमलावर अपनी फर्म में हुए नुकसान की वजह से तनाव में था। हमलावर के पिता प्रकाश देसाई ने भी माना कि उनका बेटा काम ठीक से ना चलने की वजह से परेशान था।
नाथन के पिता ने कहा कि पिता ने कहा कि नाथन अपनी सुरक्षा के मद्देनजर कई बंदूकें रखता था। पुलिस के अनुसार, नाथन के खिलाफ पूर्व में दो आपराधिक मामले दर्ज थे लेकिन ये गंभीर किस्म के नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications