भारतीय मूल की 10 साल की बच्ची का कमाल, बिना स्कूल की छुट्टी किए अब तक की 50 देशों की यात्रा
सोशल मीडिया पर आजकल एक 10 साल की बच्ची की जमकर चर्चाएं हो रही है, जिसने स्कूल का एक भी दिन गंवाए बिना 50 देशों की विजिट की है। भारतीय मूल की 10 वर्षीय लड़की अदिति त्रिपाठी इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गई है।
याहू लाइफ यूके की रिपोर्ट के मुताबिक अदिति, जो अपने पिता दीपक और मां अविलाशा के साथ साउथ लंदन में रहती है, उसने ज्यादातर यूरोप की यात्रा की है और यहां तक कि नेपाल, सिंगापुर और थाईलैंड जैसी जगहों पर भी गई है।

स्कूल की छुट्टी किए बिना देशों की यात्रा
वैसे दुनिया भर के देशों में घूमना हर किसी का सपना होता है, लेकिन ऐसे लोग कम ही होते हैं, जो अपनी जॉब या फिर पढ़ाई के साथ का अपना सपना पूरा करें। दूसरे देशों को घूमने के लिए पैसे के साथ-साथ टाइम भी चाहिए, लेकिन भारतीय मूल के दीपक ने अपनी बेटी के साथ ऐसा रिकॉर्ड कामय किया है, जो हर किसी के लिए संभव नहीं है।
बेटी को साथ लेकर जाते हैं दीपक
दीपक ने अपनी 10 साल की बेटी के साथ 50 से ज्यादा देशों की यात्रा की है। उनका शौक है कि अधिकतर देशों में वो अपनी बेटी को लेकर जाएं और उसे वहां की दुनिया दिखाएं। जिससे उन देशों के कल्चर के बारे में उनकी बेटी को पता हो।
कभी-कभी एयरपोर्ट से जाना पड़ा स्कूल
याहू लाइफ यूके के अनुसार अदिति के पेरेंट्स ने पहले ही तय कर लिया था कि वे अपने बच्चे को एक अच्छी यात्रा करने वाला व्यक्ति बनाना चाहते हैं। इसी के साथ वो ये भी चाहते थे कि उनकी बेटी अपनी स्कूलिंग से दूर ना हो, इसके लिए उन्होंने प्लान और हर स्कूल की छुट्टियों के दौरान यात्रा करना शुरू दी।
हर साल 21 लाख घूमने में खर्च
रिपोर्ट के मुताबिक अदिति के माता-पिता का अनुमान है कि वे यात्रा पर प्रति वर्ष 20,000 पाउंड यानी 21 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करते हैं। याहू के अनुसार दीपक त्रिपाठी ने बताया कि जब उनकी बेटी तीन साल की थी, तब के साथ यात्रा करना शुरू कर दिया था। अदिति हर हफ्ते ढाई दिन स्कूल जाती थी।
हर साल बचाते हैं पैसा, ऐसे करते हैं सेविंग
पेरेंट्स ने बताया कि हम उसे शुक्रवार को सीधे स्कूल से ले जाते हैं और रविवार को देर रात करीब 11 बजे वापस फ्लाइट से वापस आ जाते हैं। कभी-कभी हम सोमवार की सुबह पहुंचते हैं और अदिति एयरपोर्ट से सीधे स्कूल चली जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक अदिति के माता-पिता अकाउंटेंट के तौर पर काम करते हैं और वे अपनी यात्राओं के लिए साल भर बचत करते हैं। वे बाहर खाने से बचते हैं, यहां तक की उनके पास कार भी नहीं है।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications