साउथ अफ्रीका में चैरिटी संगठन चलाने वाले भारतीय मूल के दो भाइयों की कोरोना से मौत
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के लेनासिया शहर में एक भारतीय टाउनशिप में सामुदायिक सेवा देने वाले एक प्रतिष्ठित संगठन के संस्थापक सदस्यों और भारतीय मूल के दो भाइयों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। साबेरी चिश्ती सोसाइटी के चेयरमैन और अध्यक्ष अब्बास सैय्यद तथा उस्मान सैय्यद की शुक्रवार और शनिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। दोनों ही भाईयों का अजमेर से खास रिश्ता था।
सैय्यद बंधु कुछ छह भाई-बहन हैं। सैय्यद बंधु ने अपने पिता और रिश्तेदारों मदद से भोजन योजानाओं, मस्जिद निर्माण और मदरसा निर्माण, निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया। उस वक्त लेनासिया की सरकार की तरफ से इस प्रकार की सुविधाएं नहीं थीं। लखनऊ के धार्मिक नेताओं से प्राप्त एक शोक संदेश में कहा गया, अपने पूर्वजों के समान ही उन्होंने समर्पण के साथ समुदाय की सेवा करने के लिए जीवन भर अथक परिश्रम किया। उनकी मुस्कान और उनके साथ की गई गहन चर्चा याद आते ही आंसू बहने लगते हैं।
बता दें कि, संगठन ने 2009 में पानीपत में 30 वर्ष पहले बंद हुई एक मस्जिद के पुनर्निर्माण में सहायता की थी और इसके लिए दक्षिण अफ्रीका से चंदा जुटाया गया था।
लॉकडाउन बढ़ाने के नोटिस को बिहार सरकार ने बताया फेक, ट्वीट जारी कर दी सफाई