ब्रिटेन में भारतीय मूल के बैंकर को 15 महीने की जेल, बाल यौन उत्पीड़न का है आरोप
लंदन। ब्रिटेन के एक बैंक में काम करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को बाल उत्पीड़न के मामले में 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी का नाम बालाचंद्रन कावुंगलपरमबाथ है और उसे इंटरसेप्टर्स नामक सर्तकता समूह ने कैमरे पर बाल यौन उत्पीड़न संबंधी गतिविधियों में पकड़ा था।

वीडियो में बालाचंद्रन को यह कहते हुए सुना गया कि 'मुझे यह देश छोड़ना है। मैं भारत से हूं और अपनी नौकरी गंवा चुका हूं।' वीडियो में बालाचंद्रन को एक नाबालिग का उल्लेख करते हुए सुना जा सकता है। उसका जिक्र करते हुए बालाचंद्रन ने कहा 'मैं उसके साथ सिर्फ बात करने वाला था।
उसके साथ यौन संबंध बनाने का मेरा कोई इरादा नहीं था। यह मेरा इरादा बिल्कुल नहीं था।' बर्मिंघम क्राउन कोर्ट को पिछले सप्ताह बताया गया कि यह वीडियो फेसबुक पर लाइव था। बालाचंद्रन के व्हाट्सएप मैसेंजर से पता चला था कि उसका इरादा कुछ और था। उसने सतर्कता समूह के सदस्यों के समक्ष कहा, 'यह सही नहीं है। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं।'
ये है वो VIDEO












Click it and Unblock the Notifications