सोमाली लुटेरों ने जहाज किया था अगवा, पाकिस्तानी नागरिक लगा रहे थे गुहार.. इंडियने नेवी ने कैसे बचाया, जानिए

Indian Navy rescues 23 Pakistani nationals: समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय नौसेना लगातार ऑपरेशन चला रही है और इस बार इंडियन नेवी ने अरब सागर में खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया है।

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचा लिया है, और समुद्री लुटेरों को इंडियन नेवी के आगे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Indian Navy rescues 23 Pakistani nationals

भारतीय नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कमर को इंटरसेप्ट किया था और बाद में गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल भी इस मिशन में शामिल हो गया।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा, कि नौसेना विशेषज्ञ टीमें समुद्र में मछली पकड़ने के लिए स्वतंत्र और आजाद माहौल तैयार करने के लिए लगातार 'सफाई अभियान' चला रही है, ताकि समुद्री गतिविधियां चलती रहें और समुद्र सुरक्षित क्षेत्र बना रहे। और इसी कड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

और इसी कड़ी में 28 मार्च की देर शाम इंडियन नेवी को जानकारी मिली थी, कि ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कमर 786' पर समुद्री लुटेरों का हमला हो सकता और इसी इनपुट के आधार पर इंडियन नेवी ने अपने दो युद्धपोतों को समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात कर रखा था और उसने अपहरण किए गये ईरानी जहाज को लुटेरों से बचा लिया।

घटना के समय मछली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम में था और बताया गया है, कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे। अपहृत जहाज को 29 मार्च को रोक लिया गया था। भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए बगैर राष्ट्रीयता देखे समुद्री नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और ये दूसरी बार है, जब पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री डकैतों से बचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+