सोमालिया के पास हाईजैक हुए जहाज के सभी क्रू मेंबर का सुरक्षित रेस्क्यू, भारतीय नौसेना के डर से भाग गए लुटेरे

भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पास अपहृत हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल (15 भारतीयों सहित) को सुरक्षित निकाल लिया है। नौसेना के मार्कोस कमांडो ने जहाज की सर्चिंग की है। वहीं, समुद्री लुटेरे अब जहाज पर नहीं मिले हैं।

एमवी लीला नॉरफॉक नाम के इस जहाज के हाईजैक होने की जानकारी गुरुवार शाम को मिली थी। अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक पर 15 भारतीय लोगों सहित कुल 21 लोग सवार थे।

Indian warship warns pirates

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि नौसेना के मरीन कमांडो या मार्कोस, स्वच्छता अभियान चलाने के लिए अपहृत मालवाहक जहाज पर चढ़ गए हैं।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में इस समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी है। ये एक मालवाहक जहाज है जो ब्राजील से बहरीन जा रहा था। लेकिन सोमालिया के तट से लगभग 300 समुद्री मील दूर इस पर कब्जा कर लिया गया।

अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि एमवी लीला नॉरफॉक पर हमले के लिए कौन संगठन जिम्मेदार है। अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+