America: कौन है विजय कुमार? जिसने अमेरिका में अपनी ही पत्नी और 3 रिश्तेदारों को गोलियों से भून डाला
Indian family shooting US: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह दुखद घटना लॉरेंसविले शहर में शुक्रवार तड़के हुई।
अटलांटा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पुलिस ने आरोपी 51 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस खूनी संघर्ष के दौरान घर में तीन मासूम बच्चे भी मौजूद थे।

Indian origin man kills wife Georgia: कैसे हुआ यह दिल दहला देने वाला हादसा?
यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे लॉरेंसविले स्थित एक घर में हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय कुमार का परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर कथित विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई कि विजय ने बंदूक निकाल ली और घर के अंदर मौजूद चार वयस्कों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग के वक्त घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने डर के मारे खुद को अलमारी में छिपा लिया। उन्हीं में से एक बच्चे ने हिम्मत जुटाकर 911 पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शव बरामद किए।
अलमारी में छिपकर बची मासूमों की जान
जिस वक्त गोलियां चल रही थीं, उस समय घर के अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। अपनी जान बचाने के लिए उन बहादुर बच्चों ने खुद को एक अलमारी के अंदर बंद कर लिया। वे बच्चे वहां घंटों तक सहमे रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए बच्चों ने सूझबूझ दिखाई और 911 पर कॉल किया। बच्चों द्वारा दी गई सटीक जानकारी की वजह से पुलिस कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच सकी। गनीमत रही कि बच्चों को कोई चोट नहीं आई और अब वे सुरक्षित हैं।
ये भी पढे़ं: America Protest: कांपती ठंड में जल उठा अमेरिका! कड़ाके की ठंड में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब
भारतीय दूतावास ने दुख जताया
अटलांटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए दुख जताया है। दूतावास ने पुष्टि की है कि मृतकों में एक भारतीय नागरिक शामिल है। दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लगातार संपर्क में हैं। पीड़ित परिवार की मदद के लिए दूतावास पूरी कोशिश कर रहा है ताकि इस कठिन समय में उन्हें कानूनी और भावनात्मक सहारा मिल सके। यह घटना अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए एक बड़ा झटका है।
ये भी पढ़ें: America News: अमेरिका में 5 साल के बच्चे को लिया गया हिरासत में, स्कूल से घर लौटते ही ICE ने उसे क्यों पकड़ा?
Indian family shooting US: मामले की जांच जारी
ग्विनेट काउंटी पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पर हत्या, घातक हमले और बच्चों के प्रति क्रूरता के कई गंभीर मामले दर्ज किए हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह मामला पूरी तरह से घरेलू विवाद से जुड़ा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि विजय ने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला कर लिया। इस दुखद घटना ने स्थानीय इलाके में सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।












Click it and Unblock the Notifications