हांगकांग में भारतीय युवक की करतूत, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियन युवती के साथ यौन उत्पीड़न
युवती के लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक पहुंचा और मेट्रो की सीढ़ी पर युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। फिर युवती को जबरन दबोचने की कोशिश करने लगा।
हांगकांग में कथित तौर पर एक भारतीय व्यक्ति द्वारा दक्षिण कोरिया की एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। युवती के लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक पहुंचा और मेट्रो की सीढ़ी पर युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। फिर युवती को जबरन दबोचने की कोशिश करने लगा।
युवती ने शोर मचाया और तभी एक यात्री मेट्रो पकडने पहुंचा। इतने में आरोपी युवक मौके से भाग निकला। किसी तरह युवती मौके से जान बचाकर वहां से निकल गई। यह घटना तब घटी, जब युवती घर लौट रही थी। लेकिन, युवती के लाइव स्ट्रीमिंग में पूरी घटना कैद हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर युवक की करतूत को देखकर लोगों का गुस्सा फूटा। 'मैं अकेला हूं, मेरे साथ चलो।'

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ने अचानक युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे अपने साथ आने के लिए कहा। युवक ने कहा कि सुनो, मेरे साथ आओ। मैं अकेला हूं। उसके बाद उसे जबरन दीवार पर सटाकर अभद्रता करने की कोशिश की। तभी मेट्रो में जाने के लिए एक यात्री मौके पर पहुंच गया। फिर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। किसी तरह से युवती वहां से निकल गई। यह घटना सोशल मीडिया पर उनके लाइव के दौरान पूरी तरह से कैद हो गई।
आरोपी की हुई पहचान
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने आरोपी की पहचान अमित के रूप में की, जिसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हांगकांग के भारतीय रेस्तरां राजस्थान राइफल्स का कर्मचारी होने का दावा किया था। हालांकि, राजस्थान राइफल्स ने कहा कि संबंधित व्यक्ति "राजस्थान राइफल्स टीम या ब्लैक शीप समुदाय का एक वर्ष से हिस्सा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications