यूएई: पत्नी ने ट्विटर पर शेयर किया आंख से खून निकलता वीडियो, भारतीय पति गिरफ्तार

शारजाह। संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने वाले भारतीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर की थी, जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिला ने वीडियो में बताया है कि उसके पत्नी ने उसके साथ काफी मारपीट की है।

Sharjah Police, Indian man, uae, Arrested In Sharjah, domestic violence, video, social media, crime, शारजाह, यूएई, भारतीय व्यक्ति, सोशल मीडिया, वीडियो, घरेलू हिंसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला के इस ट्वीट को देखते ही शारहाज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी 47 साल के पति को बुधवार की रात गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो महिला ने 12 नवंबर को ट्विटर पर शेयर किया था। महिला की उम्र 33 साल है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला की एक आंख से खून बह रहा है।

वीडियो पोस्ट कर मदद मांगी

वीडियो पोस्ट कर मदद मांगी

वीडियो को पोस्ट करते हुए महिला ने लिखा है, 'तुरंत मदद की जरूरत है। मेरा नाम जैस्मीन सुल्तान है और मैं यूएई के शारजाह में रहती हूं। मेरे पति का नाम मोहम्मद खिजार उल्ला है.. मेरे पति ने मुझे बुरी तरह प्रताड़ित किया है... मुझे मदद चाहिए।' महिला ने अपने वीडियो में दावा किया है कि उसका पति उसे रोजाना प्रताड़ित करता है। दंपति की शादी सात साल पहले हुई थी और इनके दो बेटे हैं। जिनमें एक की उम्र पांच साल और दूसरे की उम्र 17 महीने है।

पीड़िता बंगलूरू की रहने वाली है

पीड़िता बंगलूरू की रहने वाली है

महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसका पासपोर्ट और सारे सोने के जेवर अपने पास रख लिए हैं। इसकी शिकायत उसने फरवरी माह में की थी। महिला का कहना है कि वह बंगलूरू की रहने वाली है और उसने अधिकारियों से कहा था कि वह उसके घर तक उसे पहुंचा दें। महिला का कहना है कि शारजाह में ना तो उसका कोई रिश्तेदार है और ना ही इतने पैसे हैं, कि वह अपने बच्चों का पलान पोषण कर सके।

पुलिस ने मदद का आश्वासन दिया

पुलिस ने मदद का आश्वासन दिया

पुलिस ने महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसे यह आश्वासन दिया कि मामले को संबंधित अधिकारी देखेंगे। साथ ही पुलिस ने लोगों से कहा है कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना करें, इनका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+